{"_id":"6a4797e2bd95b6096d04b294","slug":"video-sirmaur-cpim-to-hold-nationwide-jail-bharo-agitation-on-august-10-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सीपीआईएम 10 अगस्त को देश भर में करेगा जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सीपीआईएम 10 अगस्त को देश भर में करेगा जेल भरो आंदोलन
नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को देश के हर राज्य और जिला में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने कहा कि इस आंदोलन में देश के हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। डॉ. कुलदीप तनवर ने कहा कि इससे पहले दिल्ली में 29 जुलाई को जितने भी जनवादी संगठन हैं, उनकी बैठक होगी। इसके बाद 10 अगस्त को केंद्र सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के हर जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी और अपनी गिरफ्तारियां देंगी। उन्होंने कहा कि इस सफल बनाने के लिए सीपीआईएम हर जिला में बैठकें आयोजित कर रही है और एक महीने के अंदर इसकी प्रभारी योजना तैयार कर लेगी। इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर, आशीष कुमार, सतपाल मान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।