Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Salesman robbed of ₹1.25 lakh at gunpoint at a Panipat petrol pump; head smashed for resisting.
{"_id":"6a479d01007526a2a4094e0b","slug":"video-salesman-robbed-of-rs125-lakh-at-gunpoint-at-a-panipat-petrol-pump-head-smashed-for-resisting-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: पेट्रोल पंप पर हथियार दिखाकर सेल्समैन से सवा लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: पेट्रोल पंप पर हथियार दिखाकर सेल्समैन से सवा लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा
पानीपत। जिला पुलिस थाना सेक्टर 13/17 के अंतर्गत बबैल रोड पर स्थित शिव पेट्रोल पंप पर वीरवार आधी रात को सवा 12 बजे नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए छह-सात बदमाशों ने पंप से करीब सवा लाख रुपये नकदी लूट ली। विरोध करने पर सेल्समैन के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल सेल्समैन को इलाज के लिए पानीपत के आर्टिओस अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश जाते समय खुद मशीन चलाकर गाड़ी की टंकी भर ले गए। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बबैल गांव के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से गांव के ही राकेश कुमार के शिव पेट्रोल पंप (इंडियन ऑयल) पर बतौर सेल्समैन काम करता है। वह वीरवार आधी रात करीब 12:10 बजे पंप के ऑफिस के बाहर चारपाई पर लेटा था। इसी समय राजा खेड़ी रोड की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी। वह तेल डालने के लिए गाड़ी के पास गया तो साड़ी से मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे छह-सात लड़के नीचे उतरे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।