{"_id":"6ae3906bf29669c31a07c14d","slug":"video-asian-hockey-champions-trophy-india-defeats-china-5-2-in-the-points-table-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से हराया, अंक तालिका में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से हराया, अंक तालिका में
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 5-2 से हरा दिया। दिन का अपना आखिरी मुकाबला जीतकर भारत अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। भारत की जीत में सुखजीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि युवराज सिंह ने एक गोल दागा। सुखजीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हीरो ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के पहले क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर के आखिरी समय में चीन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके अगले ही मिनट भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर अपना दूसरा गोल किया और भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद सुखजीत सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।
मैच के 36वें मिनट में भारत ने अपना वीडियो रेफरल गंवा दिया। इसके बाद चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर उसने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। चौथे क्वार्टर में युवराज सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल दागकर टीम की बढ़त 5-2 कर दी। आखिरकार भारत ने इसी स्कोर के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मुकाबले से पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जालंधर में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया।
अंक तालिका में भारत शीर्ष पर
चीन के खिलाफ जीत के साथ भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। टूर्नामेंट में मलेशिया और जापान ने भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश को अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
भारत की इस जीत से टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत हुई है और टीम ने खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।