Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Nahan: Stairs are being reconstructed in Ward 4 after removing a slope; previously, water used to enter homes during the rainy season.
{"_id":"6ae34028871835b38e0d6acc","slug":"video-nahan-stairs-are-being-reconstructed-in-ward-4-after-removing-a-slope-previously-water-used-to-enter-homes-during-the-rainy-season-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: वार्ड-4 में ढलान हटाकर फिर बना जा रही सीढ़ियां, बरसात में घरों में घुस जाता था पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: वार्ड-4 में ढलान हटाकर फिर बना जा रही सीढ़ियां, बरसात में घरों में घुस जाता था पानी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-4 में बरसाती पानी घरों में घुसने की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों की परेशानी को देखते हुए पार्षद पूजा तोमर ने गुरुवार को संबंधित स्थान पर दोबारा सीढिय़ों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार, संबंधित स्थान पर पहले सीढ़ियां बनी हुई थीं, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर वहां ढलान बना दी गई थी। इससे बारिश के दौरान पानी ढलान के रास्ते बहकर आसपास के घरों में घुस जाता था। हर बरसात में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने उक्त स्थान पर फिर से सीढ़ियां बनवाईं, ताकि बारिश के पानी के घरों में घुसने की समस्या को कम किया जा सके। कार्य पूरा होने पर आसपास के निवासियों ने खुशी जताई और समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद पूजा तोमर का आभार व्यक्त किया। पार्षद पूजा तोमर ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास केवल बड़े कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करना भी उतना ही जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।