फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minister agrees to demands of Punjab Roadways-Punbus/PRTC employees; crucial meeting to be held in Ludhiana on November 1.

पंजाब रोडवेज-पनबस/पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर मंत्री ने जताई सहमति, 1 नवंबर को लुधियाना में होगी अहम बैठक

Thu, 29 Oct 2026 11:57 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:57 PM IST
Minister agrees to demands of Punjab Roadways-Punbus/PRTC employees; crucial meeting to be held in Ludhiana on November 1.
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) की गुरुवार को सिविल सचिवालय, पंजाब में वित्त एवं परिवहन मंत्री तथा परिवहन, कार्मिक, वित्त और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन नेताओं के अनुसार, मंत्री ने कई मांगों पर सहमति जताई है, लेकिन यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों को लागू करने के लिए लिखित आदेश और नोटिफिकेशन जारी नहीं होते, तब तक केवल मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यूनियन के प्रदेश नेताओं रेशम सिंह गिल, हरकेश कुमार विक्की और शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार को मांगों पर जल्द ठोस फैसला लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग को मांगों को स्पष्ट करने और लागू करने के लिए 30 और 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। यदि तय समय में मांगों को लेकर आवश्यक आदेश जारी नहीं होते, तो 1 नवंबर को लुधियाना के ईसड़ू भवन में होने वाली बैठक के बाद अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की मांग रेशम सिंह गिल ने बताया कि बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को वर्ष 2026 के संबंधित एक्ट के तहत सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर रखने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को केवल ऑफर लेटर देने के बजाय सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग से मंजूरी लेने के लिए कैडर की पात्रता निर्धारित करने की प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाए और सभी पात्र कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएं। मंत्री ने कथित तौर पर उन 80 से 85 प्रतिशत कर्मचारियों को पहले कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की बात कही, जो निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं। इसके अलावा, पांच वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर रखने का मुद्दा भी उठाया गया। जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि कम है या जो फिलहाल एक्ट के दायरे में नहीं आते, उनके संबंध में यूनियन ने लिखित आश्वासन मांगा कि पांच वर्ष पूरे होते ही उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा। यूनियन के मुताबिक, मंत्री ने इस मांग पर भी सहमति जताई, लेकिन लिखित आदेश मिलने तक इसे अंतिम निर्णय नहीं माना जा सकता। 31 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में सर्विस रूल पास होने की उम्मीद यूनियन ने पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सर्विस रूल के तहत नियमित करने की मांग भी उठाई। नेताओं के अनुसार, इस संबंध में सर्विस रूल तैयार हो चुके हैं और वित्त तथा कार्मिक विभाग से मंजूरी भी मिल चुकी है। मंत्री ने 31 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन्हें पास करवाकर लागू करने की बात कही। यूनियन का कहना है कि सर्विस रूल लागू होने के बाद कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान सभी पात्र लाभ दिए जाने चाहिए। कर्मचारियों पर दर्ज केस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू संघर्ष के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को रद्द करने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। यूनियन नेताओं के अनुसार, परिवहन मंत्री ने संबंधित पत्र पर कार्रवाई करते हुए उसे गृह विभाग को भेज दिया है और इस मामले में अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है। यूनियन को उम्मीद है कि कर्मचारियों पर दर्ज मामले जल्द रद्द होंगे। बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और वेतन वृद्धि पर भी चर्चा शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पनबस और पीआरटीसी से अपील खारिज होने, ब्लैकलिस्ट किए जाने या गैरहाजिरी के आधार पर निकाले गए कर्मचारियों की बहाली का मुद्दा उठाया गया। यूनियन के अनुसार, मंत्री ने 30 जून 2023 को जारी सरकारी हिदायतों के आधार पर ऐसे कर्मचारियों को बहाल करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। नए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के मामले में मंत्री ने अंतिम प्रस्ताव मंगवाया था, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब के निदेशक ने इसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में पास करवाने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा, 'समान काम, समान वेतन' लागू करने में आ रही कमियों को दूर करने पर भी चर्चा हुई। ड्राइवरों और वर्कशॉप स्टाफ के लिए 25,500 रुपये के वेतनमान, पीआरटीसी से आवश्यक पत्र लेने तथा कार्मिक और वित्त विभाग से दिशा-निर्देश प्राप्त करने का मुद्दा उठाया गया। यूनियन ने पात्र कर्मचारियों को बकाया राशि सहित लाभ देने की मांग की। बैठक में नई बसें खरीदने, टायर, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया। 1 नवंबर को लुधियाना में होगा संघर्ष की अगली रणनीति पर फैसला यूनियन ने बैठक में हुई चर्चा और मांगों पर बनी सहमति को ध्यान में रखते हुए सरकार को 30 और 31 अक्टूबर तक का समय देने का फैसला किया है। इसके बाद 1 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे लुधियाना के ईसड़ू भवन में यूनियन की अहम बैठक होगी। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में मांगों को लागू करने संबंधी नोटिफिकेशन और लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो बैठक के बाद अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करवा चौथ: सजीं सुहागिनें, सामूहिक पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना

29 Oct 2026

ऊना: डीसी जतिन लाल की पत्नी सहित महिलाओं ने की करवाचौथ की पूजा

29 Oct 2026

नाहन: वार्ड-4 में ढलान हटाकर फिर बना जा रही सीढ़ियां, बरसात में घरों में घुस जाता था पानी

29 Oct 2026

बरेली: सारा अली खान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया फतवा, जानिए क्या कहा

29 Oct 2026

करवा चौथ: गोपाल मंदिर में महिलाओं ने की व्रत पूजा

29 Oct 2026
विज्ञापन

रामलीला रैली से पहले फर्जी वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस अलर्ट

29 Oct 2026

वीडियो: किन्नौर के ऊपरी इलाकों, रामपुर की चोटियों और चांशल दर्रा पर बर्फबारी

29 Oct 2026
विज्ञापन

मऊ में 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

29 Oct 2026

मऊ में 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद

29 Oct 2026

डिम्मर में संस्कृत भाषा के उत्थान पर गोष्ठी आयोजित

29 Oct 2026

खाई में मिला लापता पुलिस के चतुर्थ कर्मचारी का शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

29 Oct 2026

फिरोजपुर में माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुहागिनों ने की करवा चौथ की पूजा-अर्चना

जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने साहिबा खातून को 7 महीने बाद परिवार से मिलवाया

लखनऊ में भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

29 Oct 2026

मेरठ: उल्देपुर प्रकरण में न्यायिक आयोग ने 3 कॉलोनियों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से लेकर आबादी तक की जांच

29 Oct 2026

मेरठ: करवाचौथ पर लालकुर्ती और थापर नगर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

29 Oct 2026

मेरठ: करवाचौथ पर शास्त्रीनगर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पति की लंबी उम्र की कामना

29 Oct 2026

श्रीनगर के गुरुद्वारे में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से की करवाचौथ पूजा

29 Oct 2026

सिकंदराबाद में 21 अक्तूबर को हुए सुनील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

29 Oct 2026

उरई में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला साइबर गिरोह दबोचा

29 Oct 2026

कुल्लू: शेरा नेगी बोले- 12 हजार लोगों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए किए हस्ताक्षर

29 Oct 2026

उरई में गुलाब जल कंपनी पर DRI का तड़के छापा, नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना से हड़कंप

29 Oct 2026

नई रेल लाइन के लिए तोड़ा जाएगा सोनभद्र स्टेशन का दो नंबर प्लेटफॉर्म

29 Oct 2026

अयोध्या: मां कामाख्या धाम पर 1.51 लाख दीपों से जगमगाएगा गोमती तट, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया मौका मुआयना

29 Oct 2026

श्रावस्ती: पारंपरिक नृत्य व पूजन के साथ वर्षा वास पूजा का समापन

29 Oct 2026

अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी ने दो दिवसीय विधानसभा सत्र को बताया खानापूर्ति, जनहित के मुद्दों पर चर्चा न होने का आरोप

29 Oct 2026

वीडियो: रामपुर में शुरू हुआ अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच

29 Oct 2026

फरीदाबाद में शिक्षकों के लिए योग शिविर आयोजित

29 Oct 2026

फरीदाबाद में करवा चौथ पर सुहागिनें ने सुनी कथा

29 Oct 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाया करवा चौथ

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed