Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: मां कामाख्या धाम पर 1.51 लाख दीपों से जगमगाएगा गोमती तट, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया मौका मुआयना
{"_id":"6ae33524c43f3862af0c08b8","slug":"video-ayathhaya-ma-kamakhaya-thhama-para-151-lkha-thapa-sa-jagamagaega-gamata-tata-vathhayaka-na-athhakaraya-ka-satha-kaya-maka-maaayana-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मां कामाख्या धाम पर 1.51 लाख दीपों से जगमगाएगा गोमती तट, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया मौका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मां कामाख्या धाम पर 1.51 लाख दीपों से जगमगाएगा गोमती तट, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया मौका मुआयना
अयोध्या: अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम रूदौली में छठे दिव्य दीपोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच नवंबर को मंदिर परिसर से लेकर गोमती घाट तक 1.51 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को दीपोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर पर ‘कामाख्या धाम आएं, उत्सव मनाएं’ का संदेश दिया गया है। पोस्टर विमोचन के बाद विधायक रामचंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने एसडीएम विनोद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा और बाबा बाजार के एसओ के साथ गोमती घाट की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सजावट, दीप रखने के चिह्नित स्थानों, पार्किंग, यातायात, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में 1100 स्वयंसेवकों की टीम लगाई जाएगी, जो सुबह से ही दीप सजाने, उनमें तेल-बाती लगाने और प्रज्ज्वलन की व्यवस्था संभालेगी। शाम को गोमती तट पर संध्या आरती के साथ 1.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मां कामाख्या धाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने कहा कि दीपोत्सव धाम की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाने वाला विशेष आयोजन है। 1.51 लाख दीपों के प्रज्ज्वलन से गोमती तट का वातावरण भक्तिमय होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से दीपोत्सव में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर जिला मंत्री तेज तिवारी, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल सहित नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।