{"_id":"6a48f631bc7ad250ae086715","slug":"video-kidney-transplants-may-begin-at-sn-medical-college-from-july-25-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, एसएन में 25 जुलाई से शुरू हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत, एसएन में 25 जुलाई से शुरू हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट 25 जुलाई से शुरू हो सकता है। इसके लिए एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम से बात हो गई है। 17 जुलाई को चिकित्सकीय अवकाश खत्म हो रहे हैं और अगले सप्ताह में तिथि तय हो जाएंगी। पहले चरण में तीन मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट होगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में किडनी यूनिट बन चुकी है। मरीजों के लिए आइसोलेट चैंबर बनाए गए हैं। आईसीयू भी तैयार है। 17 जुलाई को एसजीपीजीआई के डॉक्टरों के अवकाश खत्म हो जाएंगे। संभावना है कि 25 जुलाई से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी। शुरू के 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई की टीम की निगरानी में होंगे, फिर एसएन के विशेषज्ञ ही करेंगे। किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 40 मरीज संपर्क कर चुके हैं। हालत को देखते हुए 12 मरीजों की चिकित्सकीय जांच और कानूनी प्रक्रिया कराई जा रही है। तीन मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है। अभी तक 12 पंजीकृत मरीज आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं, इनकी निशुल्क सर्जरी की जाएगी। जो लाभार्थी नहीं हैं, उनका खर्च ढाई से तीन लाख रुपये तक आएगा। तिथि के लिए एसजीपीजीआई के किडनी रोग विभागाध्यक्ष प्रो. एमएस अंसारी से लगातार बात हो रही है। इस महीने के अंत में ऑपरेशन होने लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।