Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Tributes paid at Sri Akal Takht Sahib to the martyrs of the 1955 attack on the Golden Temple; Gurmat Samagam organized
{"_id":"6a48a88d6e7913a4db09d24e","slug":"video-tributes-paid-at-sri-akal-takht-sahib-to-the-martyrs-of-the-1955-attack-on-the-golden-temple-gurmat-samagam-organized-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"1955 में स्वर्ण मंदिर पर हुए हमले के शहीदों को श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धांजलि, गुरमति समागम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1955 में स्वर्ण मंदिर पर हुए हमले के शहीदों को श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धांजलि, गुरमति समागम आयोजित
4 जुलाई 1955 को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पर हुए हमले में शहीद हुए सिखों की स्मृति में शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष गुरमति समागम आयोजित किया गया। 'आवाज़-ए-कौम' संगठन की ओर से लगातार छठे वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 'मिसल पंजाब', विभिन्न निहंग सिंह जत्थेबंदियों तथा बाबा दीप सिंह जी सेवा दल सहित कई सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद सिखों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थल पर यह पहला बड़ा हमला था। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना और इसके महत्व से अवगत कराना आवश्यक है। इस अवसर पर दरबार साहिब परिसर में 1955 की घटना से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, ताकि संगतों को उस समय की परिस्थितियों और सिख इतिहास से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सके।
संगठन के पदाधिकारियों ने समूचे सिख समुदाय से अपील की कि 4 जुलाई को शहीदों की स्मृति में एकजुट होकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि इतिहास और शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।