{"_id":"6aa8c59d6148bb807a0c34ef","slug":"elderly-man-dies-due-to-generator-fumes-in-amritsar-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में धुएं से दम घुटा: बुजुर्ग की मौत, बिजली जाने के बाद देर रात घर में चलाया था जनरेटर; चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में धुएं से दम घुटा: बुजुर्ग की मौत, बिजली जाने के बाद देर रात घर में चलाया था जनरेटर; चार गंभीर
Tue, 15 Sep 2026 09:42 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:42 AM IST
सार
सोमवार देर रात बिजली गुल होने के बाद दुकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में रखा हुआ जनरेटर चलाया गया था। जनरेटर से निकलने वाला धुआं दुकान के सभी कमरों अंदर जमा होने के कारण वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के महान सिंह गेट इलाके में एक नामी लॉटरी की दुकान के ऊपर लगे जनरेटर से जहरीली गैस लीक हो गई। धुएं के कारण दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान गेट हकीमां क्षेत्र निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बिजली गुल होने के बाद दुकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में रखा हुआ जनरेटर चलाया गया था। जनरेटर से निकलने वाला धुआं दुकान के सभी कमरों अंदर जमा होने के कारण वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ समय बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आस पास एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
हीरा लाल, सुखदेव, जगजीत सिंह और आशीष दीप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इलाके में गांधी ब्रिटेरिया लुधियाना घंटे घर लॉटरी वालों की दुकान है। सभी पांच लोग रात करीब 11 बजे खाना खा रहे थे। इसी दौरान बिजली जाने के बाद जनरेटर चलाया गया। जिसका धुंआ फैल गया ओर सभी का दम घुटने लगा।