{"_id":"6aa8ec2692a346c7960912ea","slug":"amritsar-three-robbers-snatched-mobile-from-shop-owner-tried-to-flee-locals-caught-thrashed-them-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पान की दुकान चलाने वाले से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, लोगों ने तीन लुटेरों को पकड़ कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: पान की दुकान चलाने वाले से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, लोगों ने तीन लुटेरों को पकड़ कर धुना
Tue, 15 Sep 2026 12:30 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:30 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष, बलजीत सिंह और लव के रूप में हुई है। तीनों छतीविंड इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बाइक पर फरार होने लगे थे।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में पुतलीघर रेलवे वर्कशॉप के बाहर पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष, बलजीत सिंह और लव के रूप में हुई है। तीनों छतीविंड इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बाइक पर फरार होने लगे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।
लोगों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी कब्जे में ले ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।