फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plot for major attack foiled: Explosives found in a bag at Vijayawada bus stand in Andhra Pradesh; area sealed

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर लावारिस बैग से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, यात्रियों में मचा हड़कंप

Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, विजयवाड़ा
एएनआई, विजयवाड़ा Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
सार

विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टैंड पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बैग से 46 जिलेटिन स्टिक और 50 डेटोनेटर बरामद किए। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Plot for major attack foiled: Explosives found in a bag at Vijayawada bus stand in Andhra Pradesh; area sealed
बस स्टैंड संदिग्ध बैग मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टैंड पर एक संदिग्ध बैग मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि पुलिस को उसमें से जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर मिले। बस स्टैंड पर लावारिस बैग देखकर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कृष्णा लंका पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद इलाके को सील किया गया है यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में क्या मिला? 
बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बैग में 46 जिलेटिन स्टिक और 50 डेटोनेटर थे। कृष्णा लंका सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा ने कहा, 'विस्फोटकों को खदान में ब्लास्टिंग के मकसद से ले जाया जा रहा था।' विस्फोटकों के स्रोत और उन्हें बस स्टैंड तक लाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed