{"_id":"6a48f9b992d445e8e00ed740","slug":"video-ukd-targets-the-government-says-the-fight-to-save-the-state-continues-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने सरकार पर साझा निशान, कहा-राज्य बचाने की लड़ाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने सरकार पर साझा निशान, कहा-राज्य बचाने की लड़ाई जारी
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विकास के मुद्दों पर फेल साबित हुई है। कहा उक्रांद को जिस प्रकार से सभी का सहयोग मिल रहा है वह राज्य के लिए शुभ संकेत है, और दल सत्ता की ओर अग्रसर है। कहा जनता के विश्वास पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उक्रांद ने राज्य के लिए प्रहरी का काम किया है। दल राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद प्रदेश की 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। कहा कुर्सी चुनाव चिन्ह के लिए चुनाव आयोग से बात चल रही है, आयोग ने जो औपचारिकताएं मांगी हैं वह पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वह पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, गैरसैण राजधानी, मूल निवास, भू-कानून प्रमुख आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सरकार पर आरोप लगाया कि दो बार के कार्यकाल के बावजूद फलपट्टियों व पन बिजलियों का विकास नहीं कर पाई केवल जाति, धर्म के नाम पर राजनीति की है और राज्य को पहाड़ बनाम मैदान में बांट दिया। पहाड़ के लिए अलग और मैदान के लिए अलग भू-कानून बना डाला। राज्य बनने के बाद सरकार परिसंपत्तियों को उत्तर प्रदेश से वापस नहीं ला पाई है व जल, जंगल जमीन पर हमें अपना अधिकार नहीं दिला पाई है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि पलायन के कारण गांव खाली हो रहे हैं और जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान अब उक्रांद की ओर बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।