बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Heavy rains disrupt normal life amid red alert

Rain In MP: तेज बारिश से खंडवा में नदी नाले उफान पर; नर्मदा में नाव संचालन पर रोक; श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 12:06 PM IST
Heavy rains disrupt normal life amid red alert

देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश के खंडवा और हरदा जिले शुक्रवार से ही भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट पर हैं।

खंडवा में काले घने बादलों का डेरा रहा, जिसके चलते दिन में ही शाम जैसा माहौल नजर आने लगा। देर शाम मौसम ने करवट ली और सुबह से बनी गर्मी व उमस के बीच अचानक शुरू हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह तक भी लगातार जारी रहा।

खंडवा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई है। इस दौरान आसमान में लगातार बिजली की कड़क और बादलों की गरज से मौसम और भी भयावह नजर आया। काले घने बादलों के कारण सड़क पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट जलाने के बावजूद आगे देखने में कठिनाई हो रही है। कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में बिगड़े हालात
इधर, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हालात और अधिक खराब हो गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों से बहता गंदा पानी नर्मदा घाटों में पहुंच रहा है, जिससे घाटों पर गंदगी का अंबार लग गया है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को सीढ़ीनुमा रास्तों से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर इन रास्तों से गुजरते नजर आए।

घाट के आसपास स्थित कई दुकानों में भी पानी भरने की सूचना मिली है। वहीं घाटों पर बंधी नावों में भी पानी भर गया, जिसे नाविक लगातार बाहर निकालने का प्रयास करते दिखाई दिए।

जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजाम और अपील
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पूरे जिले, विशेषकर ओंकारेश्वर के घाटों पर बाढ़ राहत एवं बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से तीर्थनगरी में फिलहाल नावों के संचालन और श्रद्धालुओं के नर्मदा नदी में स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर

जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान कोई भी व्यक्ति उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करे, बल्कि पानी का स्तर कम होने तक इंतजार करे। उन्होंने कहा कि कई बार पानी का बहाव कम दिखाई देता है, जबकि वास्तव में वह हमारी अपेक्षा से कहीं अधिक तेज होता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, जिसे थोड़ी सावधानी और धैर्य रखकर टाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देहरादून एयरपोर्ट पर विमान दुघर्टना की हुई मॉर्क ड्रिल

04 Jul 2026

देहरादून में वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, एक को लगी गोली, धरने पर बैठे लोग

04 Jul 2026

VIDEO बरेली में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

03 Jul 2026

सुलह समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का किया जाएगा निस्तारण, VIDEO

03 Jul 2026

बसंतपुर एमआरएफ प्लांट पर कूड़े का अंबार देख भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार; VIDEO

03 Jul 2026
विज्ञापन

Maihar News: मैहर कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

03 Jul 2026

उत्तराखंड का पहला हिलांस रिटेल आउटलेट हरिद्वार में खुला

03 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सहभाग करने वालों का होगा सम्मान

03 Jul 2026

Meerut: एनएएस कॉलेज खेल मैदान में कैंप का आयोजन

03 Jul 2026

Meerut: दो महीने से चल रहा महिलाओं का धरना, नहीं हो रही सुनवाई

03 Jul 2026

Meerut: महिलाओं को बताए साइबर क्राइम से बचने के उपाय

03 Jul 2026

चाइनीज बैट बीएमएस एप से चालकों में हड़कंप, बीच सड़क पर बंद हो रहे ई रिक्शा

03 Jul 2026

नई बोरिंग से पानी मिली नहीं, घरों में लगे हैंडपंप हुए बंद; VIDEO

03 Jul 2026

नई बोरिंग से पानी मिली नहीं, घरों में लगे हैंडपंप हुए बंद; VIDEO

03 Jul 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला जनजागरूकता अभियान; VIDEO

03 Jul 2026

पट्टे की जमीन पर कब्जा, विरोध पर मारपीट; VIDEO

03 Jul 2026

अफसरों की लोकेशन देकर अवैध गिट्टी परिवहन कराने वाले गिरोह पर शिकंजा, VIDEO

03 Jul 2026

हरियाणा जूनियर लड़की रग्बी टीम हुई चयनित, हैदराबाद हुई रवाना

03 Jul 2026

Morena News: जमीन विवाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

03 Jul 2026

Mandla News: सड़क हादसा या हत्या? एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव, दोबारा पोस्टमार्टम शुरू

03 Jul 2026

एचटेट 2026: नूंह में आठ परीक्षा केंद्रों पर 4 व 5 जुलाई को होगी परीक्षा

03 Jul 2026

फरीदाबाद के विश्वजीत सिंह ने नेपाल में लहराया परचम, इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

03 Jul 2026

हाथरस में 25 हजार का इनामी मोना मुठभेड़ के बाद दबोचा

03 Jul 2026

हिलालपुर में युवक पर जानलेवा हमला, 5 दिन से आईसीयू में भर्ती

03 Jul 2026

एसडीएम व सीओ ने स्टेट भूमि का किया निरीक्षण, पुलिस कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की कवायद; VIDEO

03 Jul 2026

सोनभद्र में टीईटी में दूसरे दिन उपस्थित रहे 93.70 प्रतिशत अभ्यर्थी, VIDEO

03 Jul 2026

कोयला लदा ट्रेलर पलटा, हाईवे पर छह किमी लंबा जाम; VIDEO

03 Jul 2026

पंचायत सचिवालय में ग्राम चौपाल का आयोजन, VIDEO

03 Jul 2026

ज्ञानपुर में सघन जांच के बाद मिला प्रवेश, दोनों पाली में 298 अभ्यर्थी अनुपस्थित; VIDEO

03 Jul 2026

जमीन विवाद में बरसाए पत्थर, VIDEO,

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed