पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijaya-singh-vs-cec-gyanesh-kumar-mamleshwar-democracy-row MP Politics BJP Khandwa

ओंकारेश्वर दर्शन पर सियासत: दिग्विजय के निशाने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, BJP बोली- शिव भक्ति से क्यों परेशानी?

Mon, 06 Jul 2026 09:18 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 09:18 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओंकारेश्वर व ममलेश्वर महादेव में सशक्त लोकतंत्र की कामना पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की, वहीं भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। चलिए बता रहे हैं किसने क्या कहा है?

विज्ञापन
digvijaya-singh-vs-cec-gyanesh-kumar-mamleshwar-democracy-row MP Politics BJP Khandwa
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भारत में सशक्त और मजबूत लोकतंत्र बने रहने की ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर व  ममलेश्वर से की गई कामना पर  राजनीतिक बयान बाजी का सिलसिला शुरू हो चुका है। उनके इस बयान पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी कथनी और करनी में अंतर बताते हुए, उन्हें सद्बुद्धि देने की भोलेनाथ से मांग की ।
विज्ञापन



'नहीं सुधरे तो आप जिम्मेदार, भोलेनाथ नहीं करते क्षमा' हैं
यही नहीं दिग्विजय सिंह ने उनके नहीं सुधरने पर भोले बाबा की ओर से असत्य कहने पर क्षमा नहीं किए जाने की चेतावनी भी जारी की। 'नहीं सुधरे तो आप जिम्मेदार, भोलेनाथ नहीं करते क्षमा' हैं। साथ ही ज्ञानेश कुमार की भोलेनाथ से की गई प्रार्थना पर दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि हे ओंकारेश्वर के शंकर भोले बाबा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सद्बुद्धि दें, जिस से उनकी कथनी और करनी में अंतर न हो ।
विज्ञापन


भारत में सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयोग आयुक्त अभी तक आप का ट्रैक रिकॉर्ड भाजपा के पक्ष में रहा है। यदि दिल्ली लौटकर आप अभी भी नहीं सुधरे तो फिर आप स्वयं उसके लिए जिम्मेदार होंगे। शंकर भोले नाथ बाबा असत्य बोलने वाले लोगों को क्षमा नहीं करते। बम-बम भोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दिग्विजय सिंह को किसी के शिव भक्त होने से कष्ट क्यों हो गया?'
इधर इस पर खंडवा पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, खुद को सबसे बड़ा सनातनी और राम भक्त कहने वाले दिग्विजय सिंह को किसी के शिव भक्त होने से कष्ट क्यों हो गया? यह तो नकली कांग्रेस है, जो नकली देव भक्त हैं। इनको अब दूसरों की भक्ति से भी कष्ट है। 23 साल पहले जब वे मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे तब उन्होंने संकल्प लिया था कि वे सारे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। यहां तो भगवान के दरबार में कोई भी आ सकता है।


ये भी पढ़ें- Khandwa News: सपत्नीक ममलेश्वर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, देश के मतदाताओं के लिए की प्रार्थना

यह थी ज्ञानेश कुमार की भोलेनाथ से प्रार्थना

बता दें कि, भारत सरकार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां रविवार सुबह उन्होंने ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर भगवान का सपत्नीक पूजन अर्चन और अभिषेक किया । इस दौरान उनका कहना था कि, ओमकारेश्वर दर्शन के साथ ही उनका द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन का संकल्प भी पूरा हुआ, जो 2003 में उन्होंने लिया था । भगवान के दर्शन से वे प्रसन्नचित्त नज़र आये, और मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हमने भारतवर्ष के सभी मतदाताओं के लिए एक सशक्त और पारदर्शी लोकतंत्र के ऊपर ममलेश्वर महादेव की कृपा बनी रहे ऐसी स्तुति की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed