पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Incomplete Indore-Ujjain road causes accidents in Indore; motorists are falling.

Indore: अधूरी इंदौर-उज्जैन सड़क बनी हादसे की वजह, गिर रहे वाहन चालक; गिट्टी, कीचड़ व गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा

Mon, 06 Jul 2026 08:07 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 06 Jul 2026 08:07 AM IST
सार

बारिश के बाद लवकुश चौराहे से अरविंदो तक जाने वाली सड़क वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर फैली गिट्टी, कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मौजूदा हालात कैसे हैं?

विज्ञापन
Indore News: Incomplete Indore-Ujjain road causes accidents in Indore; motorists are falling.
पिता-पुत्री कीचड़ में फिसलकर सड़क पर गिर पड़े। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में बारिश के बाद लवकुश चौराहे से अरविंदो तक जाने वाली सड़क वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर फैली गिट्टी, कीचड़ और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन लगातार फिसल रहे हैं। शनिवार को इसी मार्ग से एक्टिवा पर गुजर रहे पिता-पुत्री कीचड़ में फिसलकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने मदद करते हुए दोनों को उठाया और वाहन संभालने में सहयोग किया।

विज्ञापन

 

दिनभर में इस तरह के कई हादसे इस सड़क पर हो रहे हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी सड़क को जल्द ठीक नहीं कर पा रही है।लवकुश चौराहे पर ब्रिज बनने के कारण सड़क का अधिकांश हिस्सा खराब हो चुका है। अब उस सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है, लेकिन जिन हिस्सों को वाहनों के लिए खोला गया है, वे ही हादसों की वजह बन रहे हैं।

विज्ञापन



बारिश के पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर कई वाहन चालक संतुलन खोते नजर आए। कुछ लोग कीचड़ से बचने के लिए सड़क किनारे बने फुटपाथ की ओर निकलने लगे, लेकिन वहां भी उबड़-खाबड़ रास्ता उनकी परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिसलन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ है। कई वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जबकि कुछ गिरते-गिरते बच गए। लोगों का कहना है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर कीचड़ और गिट्टी हटाई जानी चाहिए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोग हादसों से बच सकें। इस सड़क पर यात्री बसें भी चलती हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका  बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed