पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Crime Branch arrested three individuals for smuggling brown sugar and seized brown sugar worth

Indore News: ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख रुपये का माल पुलिस ने किया जब्त

Mon, 06 Jul 2026 11:16 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब तीन लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

विज्ञापन
Indore Crime Branch arrested three individuals for smuggling brown sugar and seized brown sugar worth
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन आरोपी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर इंदौर आ रहे हैं और इसे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि सुपर कॉरिडोर स्थित मेट्रो स्टेशन के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं और उनके पास कोई संदिग्ध वस्तु है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों मनिया, आकाश और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे
फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के प्रतापगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे।



ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: अधिसूचना जारी, आज से नामांकन शुरू, 13 जुलाई तक भरे जाएंगे पर्चे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि राजस्थान के किन क्षेत्रों और किन तस्करों के माध्यम से वे यह अवैध ब्राउन शुगर लाते थे तथा इंदौर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे। इंदौर क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed