फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Somalia Coast Ship Hijack: Pirates Seize Cargo Vessel Carrying Turkish Weapons, 6 Indians Among 10 Crew

सोमालिया तट पर समुद्री डाकुओं का आतंक: तुर्किये के हथियारों से लदा जहाज हाईजैक, छह भारतीय समेत 10 क्रू फंसे

Thu, 20 Aug 2026 08:10 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने तुर्किये के हथियारों से लदे कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज के 10 सदस्यीय क्रू में छह भारतीय भी शामिल हैं। लुटेरे जहाज को नुगाल तट की ओर ले गए। इसके बाद हुए हवाई हमले में चार लोगों की मौत और दो के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन
Somalia Coast Ship Hijack: Pirates Seize Cargo Vessel Carrying Turkish Weapons, 6 Indians Among 10 Crew
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार व सैटेलाइट उपकरण लदे थे। एक सोमाली अधिकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के नुगाल तट की ओर ले गए।

विज्ञापन

एम/वी लुटुफ को कब और कहां कब्जे में लिया गया?

सोमाली अधिकारी ने बताया कि एम/वी लुटुफ को सोमवार को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया। अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन

जहाज पर कौन-कौन सवार था?

अधिकारी के मुताबिक, जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक, एक तुर्किये का नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल थे। जहाज का मालिकाना हक पोलर मूवमेंट शिपिंग के पास बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहाज पर क्या सामान लदा था?

म/वी लुटुफ तुर्किये के हथियार लेकर जा रहा था। ये हथियार मोगादिशु में मौजूद तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए भेजे जा रहे थे। जहाज पर संचार और सैटेलाइट उपकरण भी मौजूद थे। घटना पर तुर्किये के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

कितने समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया?

अधिकारी के अनुसार, आठ समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया। माना जा रहा है कि ये वही समूह है, जो 26 अप्रैल को M/V Sward के हाईजैक में भी शामिल था। लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के डांगोरोयो जिले में गारमाल के पास तट की ओर ले गए।

सोमाली अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले दो जहाज हाईजैक किए गए पोत के पास पहुंचे। इस दौरान तुर्किये के हेलिकॉप्टर और ड्रोन इलाके की निगरानी कर रहे थे। मंगलवार को दो लोगों को लेकर एक छोटी नाव जहाज के पास पहुंची और वहां खाट पहुंचाया। सोमालिया में खाट एक तरह का उत्तेजक पदार्थ है, जिसे आम तौर पर चबाया जाता है।

हवाई हमले में कितने लोग मारे गए?

अधिकारी के मुताबिक, छोटी नाव के तट पर लौटने के बाद हवाई हमला हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। हालांकि, हमले की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया था और मारे गए लोग जहाज के हाईजैक में शामिल थे या नहीं।

जहाज और चालक दल की स्थिति क्या है?

एम/वी लुटुफ, उसके चालक दल और जहाज पर मौजूद सामान की मौजूदा स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed