फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boat capsizes in northwestern Nigeria, leaving dozens of people dead, News in Hindi

Boat Capsizes in Nigeria: नाइजीरिया में नाव पलटी, 47 लोगों की मौत; हादसे के वक्त 80 से ज्यादा यात्री थे सवार

Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
Pavan पीटीआई, सोकोटो
पीटीआई, सोकोटो Published by: Pavan Updated Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
सार

नाइजीरिया के सोकोटो राज्य में यात्रियों से भरी नाव नदी में पलट गई। हादसे में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बड़ी संख्या महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बारिश के मौसम में खेती के लिए जा रहे लोगों के साथ यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Boat capsizes in northwestern Nigeria, leaving dozens of people dead, News in Hindi
नाइजीरिया में नाव पलटी, 47 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में गुरुवार को एक नाव नदी में पलट गई। हादसे में अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 80 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर लोग काम करने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। यह हादसा सोकोटो के गोरोंयो स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के गोराऊ कस्बे के पास हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव: मिर्जा फखरुल ने ओली अहमद को हराया, कब लेंगे शपथ?
विज्ञापन


खेती के काम के लिए जा रहे थे सभी लोग
नेशनल इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी के सोकोटो राज्य प्रबंधक अब्दुलकादिर यूसुफ ने बताया कि अभी तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव में सवार कई लोग बारिश के मौसम में खेती के काम के लिए नदी के रास्ते अपने खेतों तक जाते थे। स्थानीय निवासी 55 वर्षीय समैला गरबा ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पोती जमिला उस्मान भी हादसे में मारी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कम से कम 42 शव देखे थे। उनके मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। बारिश के मौसम में इलाके की कई महिलाएं और बच्चे खेती के काम के लिए खेतों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान 80 लोग नाव पर थे सवार
एक अन्य स्थानीय निवासी अमीनू दान हाजिया ने बताया कि वह भी इसी जलमार्ग से अपने खेत तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उस दिन नाव में सवार नहीं थे। उनके अनुसार, इस हादसे से लगभग हर परिवार प्रभावित हुआ है। गोराऊ के सामुदायिक नेता उस्मान यूसुफ ने बताया कि नाव में 80 से अधिक यात्री सवार हुए थे। उन्होंने कहा कि अब तक 41 लोगों को दफनाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान को अस्पताल ट्रांसफर की तैयारी लगभग पूरी; बहन अलीमा भी पहुंचीं अदियाला जेल

बारिश के मौसम में बढ़ते हैं नाव हादसे
नाइजीरिया में खासकर बारिश के मौसम के दौरान नाव दुर्घटनाएं आम हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा नियमों के पर्याप्त पालन और निगरानी की कमी के कारण कई बार खराब नावें बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के चलती रहती हैं। कई नावों में यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट भी उपलब्ध नहीं होते। इससे पहले जनवरी में भी नाइजीरिया के योबे राज्य में इसी तरह की नाव दुर्घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। सोकोटो की ताजा दुर्घटना ने एक बार फिर देश में जल परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed