फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs England Women's Hockey team Pool D Live score updates FIH Hockey World Cup 2026 match

IND vs ENG Hockey Live: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले क्वार्टर का खेल जारी, अब तक नहीं हो सका गोल

Thu, 20 Aug 2026 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड) Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

India Vs England Hockey World Cup Live: भारत और इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम के बीच आज पूल डी का मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही है। भारतीय टीम ने चीन को ड्रॉ पर रोका था, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोरदार जीत दर्ज की थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ जीत से टीम दूसरे दौर के लिए दावा मजबूत कर लेगी। 

विज्ञापन
India vs England Women's Hockey team Pool D Live score updates FIH Hockey World Cup 2026 match
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। भारतीय टीम ने अब तक एफआईएच हॉकी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब उसके सामने इंग्लैंड की चुनौती है। भारत अगर इस मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही तो वह दूसरे दौर के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी। फिलहाल पहले क्वार्टर का खेल जारी है। 
विज्ञापन


भारत का टूर्नामेंट में प्रदर्शन
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मुख्य कोच शोर्ड मारिन की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि भारत के छह गोल छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। भारतीय टीम की 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाया है।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम की स्टार्टिंग प्लेइंग-11:
सविता (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडोसा पिसल, इश्किा चौधरी, लालरेमसियामी, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब: बिच्छू देवी खरीम्बाम (गोलकीपर), इश्किा, दीपिका, बलजीत कौर, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, शिल्पी दबास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed