फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   IND vs PAK: FIH Hockey World Cup 2026 India and Pakistan men's hockey teams players exchange high-five

Hockey WC: भारत -पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों ने किया हाई-फाइव, हैंडशेक से बनाई दूरी? खेल भावना का सम्मान

Wed, 19 Aug 2026 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड) Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच एफआईएच विश्व कप का मुकाबला जारी है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाई फाइव किया। मैच से पहले इस बात को लेकर चर्चा तेज थी कि जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो भारतीय खिलाड़ियों का हैंडशेक को लेकर रुख क्या होगा।

विज्ञापन
IND vs PAK: FIH Hockey World Cup 2026 India and Pakistan men's hockey teams players exchange high-five
भारतीय पुुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें एफआईएच विश्व कप के पूल डी मुकाबले में एक दूसरे के सामने हैं। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह है। इस मैच से पहले इस बात की चर्चा काफी थी कि दोनों टीमों के बीच हैंडशेक होता है या नहीं। मैच से ठीक पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाई-फाइव किया, लेकिन हैंडशेक से दूरी बनाई। 
विज्ञापन

हैंडशेक को लेकर क्या है रुख?
क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया था। भारतीय खिलाड़ियों ने यह रवैये विश्व कप में भी अपनाया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हाई-फाइव किया। इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय खिलाड़ियों ने कहीं ना कहीं हैंडशेक करने से दूरी बनाई, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए एक दूसरे को हाई-फाइव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए अहम है मुकाबला
मुकाबले का समीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत जीत दर्ज करता है तो अगले दौर में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का अभियान खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान जीतता है तो भारत दूसरे दौर की दौड़ से बाहर हो जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड और वेल्स के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा। ड्रॉ की स्थिति में भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की वेल्स पर जीत या दोनों के बीच ड्रॉ की उम्मीद करनी होगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं नियम?
क्रिकेट की तरह हॉकी में भी खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए बाध्य करने वाला कोई विशेष नियम नहीं है, लेकिन मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाना खेल भावना से जुड़ी एक पारंपरिक परंपरा है, जिसे सामान्य खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों के तहत देखा जाता है। भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान खेल भावना का मान रखा और मैदान के बाहर की चीजों को कुछ समय के लिए भुलाकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाई-फाइव किया। 

भारत ने शुरुआत से बनाया दबाब
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाया है और पहले क्वार्टर में दो गोल दागे। भारत को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त 1-0 की हो गई। नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड मिला। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अभिषेक ने 10वें मिनट में शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त को दोगुना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed