फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   IND vs PAK: India vs Pakistan in Hockey World Cup Today; Know Head-to-Head Record and Where to Watch

IND vs PAK: हॉकी विश्वकप में आज भारत vs पाकिस्तान; कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानें कहां देख सकेंगे मैच

Wed, 19 Aug 2026 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेलवीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेलवीन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Aug 2026 09:05 AM IST
सार

हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें बुधवार को ग्रुप डी के अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 16 साल बाद विश्व कप में भिड़ने जा रहे दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच भारत का रिकॉर्ड हाल के वर्षों में बेहतर रहा है। भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाने पर होंगी।

विज्ञापन
IND vs PAK: India vs Pakistan in Hockey World Cup Today; Know Head-to-Head Record and Where to Watch
हॉकी विश्वकप में आज भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

हॉकी विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत बुधवार को होगी। एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नजरें रहेंगी। ग्रुप डी के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन

ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है भारत
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ जीत से की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला ग्रुप चरण में भारत का तीसरा और आखिरी मैच है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ग्रुप डी में चौथे स्थान पर है। उसने अपने दो मुकाबलों में एक मैच ड्रॉ खेला है और एक में उसे हार मिली है। ऐसे में उसके लिए भी यह मुकाबला बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी में भी भारत-पाकिस्तान की पुरानी प्रतिद्वंद्विता
 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबलों का इतिहास बेहद पुराना और रोमांचक रहा है। दोनों देशों की हॉकी प्रतिद्वंद्विता को क्रिकेट की तरह ही खास माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम किया है।
  • भारत मौजूदा समय में दुनिया की मजबूत हॉकी टीमों में शामिल है और ओलंपिक में लगातार पदक जीत रहा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम लंबे समय से अपने पुराने गौरव को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम ने 16 साल बाद हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

183 मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
 
  • भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें अब तक कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत को 69 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
  • हालांकि, विश्व कप की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें हॉकी विश्व कप में अब तक पांच बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान ने दो में जीत दर्ज की है।
  • विश्व कप में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। अब 16 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर विश्व कप में आमने-सामने होंगी।

कहां और कितने बजे देख सकेंगे मैच?
 
  • भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 6:30 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शक मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर होगा। 
  • मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दर्शक मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी मुकाबला देख सकेंगे। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़े लाइव अपडेट्स और हॉकी विश्व कप की अन्य खबरें आप Amar Ujala.Com पर भी पढ़ सकते हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम
 
  • गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
  • डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
  • मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
  • फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह और अभिषेक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed