{"_id":"6a846c394fdd5c730500769e","slug":"fih-hockey-world-cup-2026-india-vs-pakistan-men-s-team-much-anticipated-match-tickets-sold-out-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह, सभी टिकट बिके; रोमांचित हुए फैंस","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह, सभी टिकट बिके; रोमांचित हुए फैंस
Tue, 18 Aug 2026 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलवीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलवीन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:59 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमों के बीच बुधवार को हॉकी विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह है। इस मैच को लेकर दर्शकों में भी गजब का क्रेज है और इसके सभी टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच एफआईएच हॉकी विश्व कप में बुधवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं जिससे 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला वेगनेर स्टेडियम पूल-डी के इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के दौरान खचाखच भरा रहेगा। मुकाबले को लेकर भारतीय और पाकिस्तानी मूल के लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
चरणबद्ध तरीके से हुई टिकटों की बिक्री
रॉयल डच हॉकी संघ (केएनएचबी) की संचार अधिकारी तमारा बोउवमन्स ने कहा, 'मैच के टिकट सितंबर 2025 से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए थे। टिकटों की बिक्री चरणबद्ध तरीके से हुई। पहला चरण सितंबर में और अगला चरण इस साल मार्च में शुरू किया गया।' टिकटों की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई थीं। नीदरलैंड के मुकाबलों को छोड़कर अन्य मैचों के लिए साउथ स्टैंड के टिकट की कीमत 35 यूरो से शुरू हुई, जबकि कवर किए गए मेन स्टैंड का डे टिकट 57 यूरो का था। हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत 251.34 यूरो रखी गई थी।

बोउवमन्स ने बताया कि जब किसी दिन के ग्रुप चरण के सभी टिकट बिक जाते हैं, तो टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर हाफ-डे पास उपलब्ध कराए जाते हैं। इनके जरिए दर्शक उस दिन नीदरलैंड के मुकाबले को छोड़कर बाकी सभी मैच देख सकते हैं। नीदरलैंड में रह रहे भारतीय मूल के लोग इस मुकाबले को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। पिछले आठ साल से नीदरलैंड में रह रहीं अंजना पब्बी ने कहा, मैं अपने परिवार के साथ भारत-पाकिस्तान मैच देखना चाहती थी, लेकिन अब टिकट उपलब्ध नहीं हैं। भारतीय टीम पहली बार यहां विश्व कप खेल रही है, इसलिए हम बेहद उत्साहित थे।
अंजना ने कहा कि अब वह टीवी पर मुकाबला देखेंगी और कप्तान हरमनप्रीत सिंह तथा पूरी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाएंगी। वेगनेर स्टेडियम में इससे पहले भी सह-मेजबान नीदरलैंड की टीम के मुकाबलों के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं।

53 साल बाद वेगनेर स्टेडियम में आमने सामने होंगी दोनों टीमें
पांच दशक से अधिक समय पहले विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में से एक का गवाह बना वेगनेर स्टेडियम बुधवार को एफआईएच विश्व कप में एक बार फिर दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों की टक्कर की मेजबानी के लिए तैयार है। इसी स्टेडियम में 31 अगस्त 1973 को विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया था। बीपी गोविंदा ने 62वें मिनट में निर्णायक गोल कर भारत को फाइनल में पहुंचाया था।