फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs South Africa: FIH Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 match updates

IND vs SA Live Score: तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा बरकरार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाई 4-0 से बढ़त

Tue, 18 Aug 2026 07:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड) Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2026 07:39 PM IST
सार

महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
India vs South Africa: FIH Womens Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 match updates
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India (x)

विस्तार

महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी

पहला क्वार्टर
  • पहले क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। 
  • भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 
  • दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। 
  • क्वार्टर के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।

दूसरा क्वार्टर
  • भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है।
  • नवनीत कौर ने 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बढ़त दिलाई।
  • 24वें मिनट में सुशीला चानू ने शानदार गोल के साथ भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी है।
  • हाफ-टाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना रखी है। 

तीसरा क्वार्टर
  • तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।
  • 37वें मिनट ने दीपिका ने शानदार गोल दागा।
  • अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से 4-0 से आगे हो गई है।

भारत की स्टार्टिंग इलेवन
  • बिचु देवी खरिबाम (गोलकीपर)
  • सलिमा टेटे (कप्तान)
  • नवनीत कौर
  • साक्षी राणा
  • रुतुजा दादासो पिसाल
  • इशिका चौधरी
  • लालरेम्सियामी
  • सुनेलिता टोप्पो
  • नेहा
  • ज्योति
  • सुशीला चानू
  • सब्स्टीट्यूट: सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी दास, बलजीत कौर, दीपिका, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed