{"_id":"6a84379f7ad89c7d21016a54","slug":"india-proposes-seven-more-athletes-seeks-nod-for-eight-private-coaches-for-asian-games-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: एशियाड टीम में सात और एथलीटों को शामिल करने की सिफारिश, आठ निजी कोच भी जाएंगे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: एशियाड टीम में सात और एथलीटों को शामिल करने की सिफारिश, आठ निजी कोच भी जाएंगे
Tue, 18 Aug 2026 04:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:14 PM IST
सार
आईओए ने एशियाई खेलों के लिए सात और एथलीटों को भारतीय दल में शामिल करने की सिफारिश की है, जिससे संख्या 79 हो जाएगी। इसके साथ नीरज चोपड़ा समेत आठ एथलीटों के निजी कोचों को भी दल के साथ भेजने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा-जय चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से 19 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों के लिए सात और एथलीटों को शामिल करने की गुहार खेल मंत्रालय से लगाई गई है। इनमें 400 मीटर की धावक किरन भी शामिल हैं। अगर मंत्रालय ने इन एथलीटों को मंजूरी दे दी तो एशियाड में शामिल होने वाले एथलीटों की संख्या 79 हो जाएगी। यही नहीं आईओए ने नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीटों के निजी प्रशिक्षकों को भी एशियाई खेलों के दल के साथ जोड़ने को कहा है। हालांकि दिक्कत वाली बात यह है कि इन निजी प्रशिक्षकों का भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर से भेजी गई लांग लिस्ट में नाम नहीं था। ये निजी प्रशिक्षक मान्यता कार्ड मिलने पर ही दल का हिस्सा बन पाएंगे।
विज्ञापन
सान्या और हर्षिता भी होंगी टीम में
पेरिस ओलंपिक से पहले अपने प्रदर्शन से हैरान करने वाली किरन के अलावा 200 मीटर में हर्षिता भद्रा, हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार, गौतमी जयरामन ( 800 मीटर), सिंधुश्री गणेश (पोलवॉल्ट), सान्या यादव (डिस्कस थ्री), आशा इलांगो (ट्रिपल जंप) का नाम एशियाई खेलों के लिए प्रस्तावित किया गया है।

आठ निजी प्रशिक्षकों की मांगी अनुमति
नीरज के कोच जय चौधरी को राष्ट्रमंडल खेलों में भी अंतिम क्षणों में भेजा गया था। इस बार भी उन्हें भेजने की अनुमति मांगी गई है। राष्ट्रीय कीर्तिमानधारी पोलवॉल्टर देव मीणा और कुलदीप कुमार के कोच घनश्याम, अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में कांस्य जीतने वाले लांग जंपर शाहनवाज खान के कोच भूपिंदर सिंह, राष्ट्रीय कीर्तिमानधारी पोलवॉल्टर बरानिका के कोच मिलवर रसेल, मध्य प्रदेश अकादमी में पोलवॉल्ट कोच एंजेल गार्सिया एस्तेबान, हाई जंप में पूजा के कोच सर्गेई बिरान, सहाना कुमारी, शॉटपुट कोच संदीप सिंह समेत आठ निजी प्रशिक्षकों को एशियाई खेलों में भेजने की अनुमति मांगी गई है।