फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Proposes Seven More Athletes, Seeks Nod for Eight Private Coaches for Asian Games

Asian Games: एशियाड टीम में सात और एथलीटों को शामिल करने की सिफारिश, आठ निजी कोच भी जाएंगे

Tue, 18 Aug 2026 04:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

आईओए ने एशियाई खेलों के लिए सात और एथलीटों को भारतीय दल में शामिल करने की सिफारिश की है, जिससे संख्या 79 हो जाएगी। इसके साथ नीरज चोपड़ा समेत आठ एथलीटों के निजी कोचों को भी दल के साथ भेजने की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
India Proposes Seven More Athletes, Seeks Nod for Eight Private Coaches for Asian Games
नीरज चोपड़ा-जय चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से 19 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों के लिए सात और एथलीटों को शामिल करने की गुहार खेल मंत्रालय से लगाई गई है। इनमें 400 मीटर की धावक किरन भी शामिल हैं। अगर मंत्रालय ने इन एथलीटों को मंजूरी दे दी तो एशियाड में शामिल होने वाले एथलीटों की संख्या 79 हो जाएगी। यही नहीं आईओए ने नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीटों के निजी प्रशिक्षकों को भी एशियाई खेलों के दल के साथ जोड़ने को कहा है। हालांकि दिक्कत वाली बात यह है कि इन निजी प्रशिक्षकों का भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर से भेजी गई लांग लिस्ट में नाम नहीं था। ये निजी प्रशिक्षक मान्यता कार्ड मिलने पर ही दल का हिस्सा बन पाएंगे।
विज्ञापन

सान्या और हर्षिता भी होंगी टीम में
पेरिस ओलंपिक से पहले अपने प्रदर्शन से हैरान करने वाली किरन के अलावा 200 मीटर में हर्षिता भद्रा, हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार, गौतमी जयरामन ( 800 मीटर), सिंधुश्री गणेश (पोलवॉल्ट), सान्या यादव (डिस्कस थ्री), आशा इलांगो (ट्रिपल जंप) का नाम एशियाई खेलों के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ निजी प्रशिक्षकों की मांगी अनुमति
नीरज के कोच जय चौधरी को राष्ट्रमंडल खेलों में भी अंतिम क्षणों में भेजा गया था। इस बार भी उन्हें भेजने की अनुमति मांगी गई है। राष्ट्रीय कीर्तिमानधारी पोलवॉल्टर देव मीणा और कुलदीप कुमार के कोच घनश्याम, अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में कांस्य जीतने वाले लांग जंपर शाहनवाज खान के कोच भूपिंदर सिंह, राष्ट्रीय कीर्तिमानधारी पोलवॉल्टर बरानिका के कोच मिलवर रसेल, मध्य प्रदेश अकादमी में पोलवॉल्ट कोच एंजेल गार्सिया एस्तेबान, हाई जंप में पूजा के कोच सर्गेई बिरान, सहाना कुमारी, शॉटपुट कोच संदीप सिंह समेत आठ निजी प्रशिक्षकों को एशियाई खेलों में भेजने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed