{"_id":"6a84331076539f586b054531","slug":"kim-kardashian-and-lewis-hamilton-s-cozy-summer-getaway-beach-walks-surfing-and-romance-rumours-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kardashian-Hamilton: हैमिल्टन-कर्दाशियन की बढ़ीं नजदीकियां? बीच वॉक से मिरर सेल्फी तक, देखें रोमांटिक तस्वीरें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Kardashian-Hamilton: हैमिल्टन-कर्दाशियन की बढ़ीं नजदीकियां? बीच वॉक से मिरर सेल्फी तक, देखें रोमांटिक तस्वीरें
Tue, 18 Aug 2026 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:55 PM IST
सार
किम कर्दाशियन और फॉर्मूला-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन एक बार फिर अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अपनी समर वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। किम की पोस्ट में हैमिल्टन के साथ बीच वॉक और मिरर सेल्फी नजर आई, जबकि हैमिल्टन ने भी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
कर्दाशियन और हैमिल्टन वैकेशन पर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड और स्पोर्ट्स की दुनिया के दो बड़े नाम किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच लंबे समय से चल रही रोमांस की अटकलों के बीच अब उनकी समर वेकेशन की तस्वीरों ने फैंस को फिर चर्चा का मौका दे दिया है। किम ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं।
कर्दाशियन और हैमिल्टन वैकेशन पर
- फोटो : Instagram
इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उस तस्वीर ने खींचा, जिसमें वह लुईस हैमिल्टन के साथ बीच पर टहलती नजर आ रही हैं। तस्वीर में हैमिल्टन ने किम के कंधे पर हाथ रखा हुआ है, जबकि किम उनका हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। किम ने पोस्ट को कैप्शन दिया- Somewhere over the rainbow यानी इंद्रधनुष के उस पार कहीं।
कर्दाशियन और हैमिल्टन वैकेशन पर
- फोटो : Instagram
मिरर सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान
किम की पोस्ट में सिर्फ बीच वॉक ही नहीं थी। उन्होंने हैमिल्टन के साथ एक कोजी मिरर सेल्फी भी शेयर की। इसके अलावा पोस्ट में उनके बच्चों के साथ बिताए गए छुट्टियों के पल भी नजर आए। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान एक बार फिर किम और हैमिल्टन की केमिस्ट्री पर गया। दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल के महीनों में साथ नजर आने की उनकी तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट लगातार इन अटकलों को हवा दे रहे हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्दाशियन और हैमिल्टन वैकेशन पर
- फोटो : Instagram
हैमिल्टन ने भी शेयर की छुट्टियों की झलक
किम की पोस्ट से कुछ समय पहले लुईस हैमिल्टन ने भी अपनी समर वेकेशन की तस्वीरें साझा की थीं। उनकी पोस्ट में किम की एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें वह एक झूले पर बैठी नजर आ रही थीं और हैमिल्टन उन्हें पीछे से धक्का देते दिखे। हैमिल्टन ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, 'मेरी गर्मियों की छुट्टियों की बस कुछ झलकियां। इन छुट्टियों के दिनों के लिए आभारी हूं। अब ट्रैक पर वापस लौट रहा हूं, पूरी तरह तरोताजा और तैयार हूं।' उनकी इस पोस्ट ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को और दिलचस्प बना दिया।

बच्चों के साथ भी नजर आए थे हैमिल्टन
किम इससे पहले भी हैमिल्टन के साथ छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। एक पोस्ट में वह हैमिल्टन और अपने बच्चों शिकागो, सेंट और सॉल्म के साथ नजर आई थीं। उस पोस्ट को किम ने कैप्शन दिया था, 'झील के किनारे अपने पसंदीदा लोगों के साथ गर्मियों के दिन।' इससे साफ है कि दोनों सिर्फ अकेले समय बिताते हुए ही नहीं, बल्कि फैमिली वेकेशन के दौरान भी साथ नजर आ रहे हैं।