फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena and Venus Williams lost in their doubles match at Cincinnati Masters Alexander Zverev Advances

Cincinnati Open: सेरेना और वीनस विलियम्स को युगल में वापसी पर मिली हार, ज्वेरेव-जोडर अंतिम 16 में पहुंचे

Tue, 18 Aug 2026 01:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स की युगल में वापसी यादगार नहीं रही। विलियम्स बहनों को सिनसिनाटी ओपन में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एलेक्सजेंडर ज्वेरेव पुरुष वर्ग में आगे बढ़ने में सफल रहे।

विज्ञापन
Serena and Venus Williams lost in their doubles match at Cincinnati Masters Alexander Zverev Advances
सेरेना और वीनस विलियम्स - फोटो : ANI

विस्तार

सेरेना और वीनस विलियम्स ने 2022 में यूएस ओपन के बाद अपना पहला युगल मैच एक साथ खेला, लेकिन उन्हें सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विलियम्स बहनों ने वापसी पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में वे मार्टा कोस्त्युक और पेटन स्टर्न्स से 2-6, 6-1 (10-8) से एक रोमांचक मुकाबले में हार गईं।
विज्ञापन

वीनस के डबल फॉल्ट ने उम्मीदों पर फेरा पानी 
दोनों बहनें मैच के टाईब्रेकर में 6-0 से पिछड़ने के बाद लगभग वापसी करने ही वाली थीं, लेकिन वीनस विलियम्स के एक डबल-फॉल्ट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सेरेना ने मैच के बाद कहा, मुझे बहुत मजा आया। यह बहुत खास था। मैच के बीच में थोड़ी सुस्ती आई और फिर धीरे-धीरे लय आने लगी। मैं यहां टूर्नामेंट जीतने के लिए नहीं आई थी। जीतना ज़ाहिर तौर पर बहुत अच्छा होता है, लेकिन इस स्थिति में बस मज़ा आ रहा था। दोबारा ऐसा कर पाना वाकई बहुत बढ़िया था।

सेरेना 2022 से टूर से बाहर थीं और उन्होंने 44 साल की उम्र में इस सत्र में वापसी की थी। दोनों बहनों ने विंबलडन में एक साथ खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन एकल मैच हारने के दौरान सेरेना के घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा। सिनसिनाटी में उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था। 46 वर्षीय वीनस ने कहा, इतने लंबे समय बाद हम पहली बार एक साथ खेल रहे हैं। यह वास्तव में बहुत अच्छा अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीनस-सेरेना ने साथ में जीते हैं 22 खिताब 
वीनस और सेरेना ने 14 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब और कुल मिलाकर 22 खिताब जीते हैं। सेरेना ने 23 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। वीनस ने सात खिताब जीते हैं। इस बीच मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मारिया सकारी को 4-6, 6-1, 6-1 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना ने मैग्डेलेना फ्रेच को 6-4, 7-6 से जबकि जेसिका पेगुला ने अपनी हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एम्मा नवारो को 7-5, 6-2 से हराया।
विज्ञापन

ज्वेरेव ने मौजूदा सत्र में जीता 46वां मैच
पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेरेंस एटमैन को 7-6 (4), 7-6 (6) से हराकर इस सत्र में एटीपी टूर पर अपना 46वां मैच जीता। जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में 6-4 पर दो मैच प्वाइंट बनाए। एटमैन ने पहला ऐस आउट वाइड से मिटा दिया और ज्वेरेव ने दूसरे पर डबल फॉल्ट करके टाई-ब्रेक को 6-6 पर बराबर कर दिया। 29 साल के ज्वेरेव ने खुद को संभाला, अगले दो प्वाइंट लेकर दो घंटे और नौ मिनट में सीधे सेटों में जीत पक्की कर ली।  

इस बीच, 19 साल के राफेल जोडार ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में एलेजांद्रो टैबिलो को 6-2, 6-1 से हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई और अपने शानदार 2026 सीजन को जारी रखा। जोडार इस दशक में सिनसिनाटी में राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने वाले कार्लोस अल्कारेज और बेन शेल्टन के साथ शामिल हो गए। स्पेन के जोडर का अगला मुकाबला वर्ल्ड नंबर 10 फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोबोली ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को 7-5, 4-6, 7-5 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed