फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs England Hockey World Cup 2026 Live Score updates and key moments harmanpreet singh

IND vs ENG Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त, भारत फिलहाल 2-3 के अंतर से पीछे

Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटल्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटल्विन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Aug 2026 07:46 PM IST
सार

IND vs ENG Hockey World Cup Match Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की थी। अब टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में बराबरी का मुकाबला रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह चुनौती आसान नहीं है।

विज्ञापन
India vs England Hockey World Cup 2026 Live Score updates and key moments harmanpreet singh
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम का सामना एफआईएच हॉकी विश्व कप के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हो रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 3-2 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले हाफ तक 2-1 की बढ़त ली, लेकिन इंग्लैंड ने तीसरे क्वार्टर में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में ही इंग्लैंड ने एक और गोल कर बढ़त ले ली। 
विज्ञापन


पहला क्वार्टर इंग्लैंड के नाम
पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत के पास भी गोल करने के मौके आए, लेकिन टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी। इसी दौरान सुमित को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें दो मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस तरह पहले हाफ के अंतिम मिनटों में भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया और गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए निकोलस बैंडुरा ने गोल दागा।  
विज्ञापन


भारत की जोरदार वापसी
पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे हाफ में दमदार वापसी की। पहले हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई और इसके कुछ मिनट बाद ही दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने भी गोल करने के मौके बनाए और एक बार सफल भी रहा, लेकिन इंग्लैंड का गोल अमान्य घोषित किया गया। इस तरह पहले हाफ तक भारत 2-1 से आगे रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्स की दी थी मात
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को वेल्स पर जीत के साथ विश्व कप में विजयी शुरुआत की थी। भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। भारतीय कप्तान ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। इसके अलावा, एक गोल संजय राणा ने किया था। संजय ने मैच का शुरुआती गोल (9वें मिनट) में किया था।


दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि वेल्स की तरह ही इंग्लैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज करे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए वेल्स की अपेक्षा इंग्लैंड कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 90 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 28 मैच जीते हैं। 23 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं, हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत ने एक दूसरे के खिलाफ नौ मैच खेले हैं। इंग्लैंड को चार, जबकि भारतीय टीम को तीन मैचों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed