{"_id":"6a8301a24eeeee503609236a","slug":"india-vs-england-hockey-world-cup-2026-live-score-updates-and-key-moments-harmanpreet-singh-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Hockey Live: भारत के सुमित को मिला ग्रीन कार्ड, इंग्लैंड के खिलाफ पहला क्वार्टर जारी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
IND vs ENG Hockey Live: भारत के सुमित को मिला ग्रीन कार्ड, इंग्लैंड के खिलाफ पहला क्वार्टर जारी
Mon, 17 Aug 2026 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटल्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटल्विन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:56 PM IST
सार
IND vs ENG Hockey World Cup Match Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की थी। अब टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में बराबरी का मुकाबला रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुरुष टीम का सामना एफआईएच हॉकी विश्व कप के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर खेला जा रहा है। भारत के सुमित को ग्रीन कार्ड मिला है और भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। पहला क्वार्टर खत्म होने वाला है।
वेल्स की दी थी मात
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को वेल्स पर जीत के साथ विश्व कप में विजयी शुरुआत की थी। भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। भारतीय कप्तान ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। इसके अलावा, एक गोल संजय राणा ने किया था। संजय ने मैच का शुरुआती गोल (9वें मिनट) में किया था।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि वेल्स की तरह ही इंग्लैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज करे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए वेल्स की अपेक्षा इंग्लैंड कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 90 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 28 मैच जीते हैं। 23 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं, हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत ने एक दूसरे के खिलाफ नौ मैच खेले हैं। इंग्लैंड को चार, जबकि भारतीय टीम को तीन मैचों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं।