फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Jannik Sinner Calls Wimbledon 2026 Triumph Rare Moment defeat Alexander Zverev in title clash

Wimbledon: पेरिस की निराशा को सिनर ने विंबलडन में पीछे छोड़ा, बताया क्यों खास है जीत? पांचवां ग्रैंडस्लैम जीता

Mon, 13 Jul 2026 09:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jul 2026 09:04 AM IST
सार

यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष का तीसरा ग्रैंडस्लैम विंबलडन का खिताब जीता। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सिनर ने एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को मात दी। जीत के बाद सिनर ने इस खिताबी जीत को बेहद खास बताया है।

विज्ञापन
Jannik Sinner Calls Wimbledon 2026 Triumph Rare Moment defeat Alexander Zverev in title clash
यानिक सिनर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विश्व नंबर एक इटली के यानिक सिनर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पेरिस की निराशा का जवाब वह विंबलडन में खिताब जीतकर देना जानते हैं। सिनर ने रविवार को खेले गए पुरुष एकल फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7, 7-6 , 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। जीत के बाद सिनर ने बताया कि उनके लिए विंबलडन की ये बेहद खास है। 
विज्ञापन

सिनर बोले- हर ग्रैंडस्लैम की अपनी अलग कहानी
सिनर ने कहा कि हर ग्रैंडस्लैम की अपनी अलग कहानी और महत्व होता है, लेकिन इस बार की जीत उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने माना कि फ्रेंच ओपन में मिली हार के बाद विंबलडन जीतना आसान नहीं था, इसलिए इस सफलता की खुशी और भी ज्यादा है। मैच के बाद सिनर ने कहा कि हर ग्रैंडस्लैम का माहौल, चुनौती और अनुभव अलग होता है। उनके लिए यह खिताब इसलिए भी खास है क्योंकि फ्रेंच ओपन में मिली निराशा के बाद उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपना पूरा ध्यान सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर लगाया।

सिनर ने कहा, 'मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। पेरिस के बाद वापसी करना आसान नहीं था। मैंने खुद को तैयार करने के लिए काफी मेहनत की और आज उसका परिणाम मिला।' उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी जमकर तारीफ की। सिनर ने कहा कि ज्वेरेव लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और उनके खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रतिद्वंद्वी ही खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनर ने अल्कारेज के खिलाफ बढ़त मजबूत की
इस जीत के साथ सिनर ने बड़े खिताब जीतने की दौड़ में भी कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। उनके नाम अब कुल 17 बड़े खिताब हो गए हैं। इनमें ग्रैंडस्लैम, एटीपी फाइनल्स, एटीपी मास्टर्स 1000, और ओलंपिक सिंगल्स स्वर्ण पदक जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं। वहीं, कार्लोस अल्कारेज के नाम फिलहाल 15 बड़े खिताब हैं। जीत के बाद जैसे ही सिनर ने मैच प्वाइंट पर शानदार फोरहैंड विनर लगाया, वह जश्न मनाने के लिए कोर्ट की घास पर पीठ के बल लेट गए। पिछले वर्ष भी उन्होंने रोलां गैरां (फ्रेंच ओपन) फाइनल में कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ तीन मैच प्वाइंट गंवाने की निराशा के बाद विंबलडन जीतकर शानदार वापसी की थी।
विज्ञापन

ज्वेरेव के खिलाफ जीता लगातार 10वां मैच
  • यह ज्वेरेव के खिलाफ सिनर की लगातार 10वीं जीत रही। 
  • फ्रेंच ओपन में अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरे ज्वेरेव इस बार भी सिनर की चुनौती पार नहीं कर सके। 
  • ज्वेरेव ने पहले सेट का कड़ा टाईब्रेकर शानदार फोरहैंड विनर के साथ जीतकर बढ़त बनाई थी। 
  • सेट जीतने के बाद उन्होंने जोरदार गर्जना करते हुए अपने खिलाड़ियों के बॉक्स की ओर जश्न मनाया।
  • दूसरे सेट के टाईब्रेकर में सिनर ने ज्वेरेव की सर्विस को बेहतर ढंग से पढ़ना शुरू किया और जर्मन खिलाड़ी लगातार फोरहैंड में गलतियां करने लगे। 
  • यहीं से मुकाबले का रुख बदल गया और सिनर खिताब अपने नाम करने में सफल रहे। 

दर्द से परेशान दिखे ज्वेरेव
दोनों शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबला तीसरे सेट तक बेहद रोमांचक रहा। तीसरे सेट में स्कोर 3-3 था और दो घंटे 42 मिनट के खेल के बाद ज्वेरेव को मैच का पहला ब्रेक प्वाइंट मिला। इसी दौरान सिनर के ड्रॉप शॉट का पीछा करते हुए ज्वेरेव फिसल गए और दिशा बदलने की कोशिश में उनका दायां घुटना मुड़ गया। दर्द से परेशान दिख रहे ज्वेरेव की मदद के लिए सिनर तुरंत नेट पार कर उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाया। ज्वेरेव ने हालांकि खेल जारी रखा, लेकिन वह पूरी तरह सहज नजर नहीं आए। कुछ देर बाद फोरहैंड शॉट चूकने पर उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed