फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian U23 Athletics Championships 2026: Anand Singh Wins Javelin Gold with Career-Best 80.57m Throw

Asian U23 Athletics: आनंद सिंह ने किया कमाल, पहली बार 80.57M दूर फेंका भाला; करियर के बेस्ट थ्रो से जीता गोल्ड

Sun, 12 Jul 2026 08:17 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरडोस Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 12 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 80.57 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Asian U23 Athletics Championships 2026: Anand Singh Wins Javelin Gold with Career-Best 80.57m Throw
आनंद सिंह ने जीता गोल्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। चीन के ओरडोस में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 80.57 मीटर का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा भी पार किया।

विज्ञापन


पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में आनंद सिंह ने क्या कमाल किया?
22 वर्षीय आनंद सिंह ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 80.57 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। उन्होंने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 2.89 मीटर का सुधार करते हुए 80 मीटर की दूरी पार की।
विज्ञापन


Image

चैंपियनशिप से पहले आनंद सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या था?
उत्तर प्रदेश के आनंद सिंह ने इस चैंपियनशिप में 77.68 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ प्रवेश किया था। उन्होंने यह प्रदर्शन 28 जून को भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया था। वह थ्रो प्रतियोगिता के छठे और अंतिम राउंड में आया था। उस प्रतियोगिता में वह रोहित यादव, यशवीर सिंह और सचिन यादव के बाद चौथे स्थान पर रहे थे।

इस साल आनंद सिंह का प्रदर्शन कैसा रहा?
इस साल की शुरुआत में पटियाला में आयोजित इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में भी आनंद सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 76.94 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने 9 से 12 जुलाई तक ओरडोस में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय भारतीय ट्रैक एंड फील्ड टीम का चयन किया था।

एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम
पुरुष: विभास्कर कुमार, सैम वसंत एस (100 मीटर/4x100 मीटर रिले), हर्ष संतोष राउत, मोहम्मद शान पी, लौकिक अनंत मेल्गे, अनिकेत नलवाडे (4x100 मीटर रिले), अभय सिंह (200 मीटर), जे पांडियन (200 मीटर), आस्तिक प्रधान, सेतु मिश्रा (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), अमन चौधरी, शरण एम, साहिल मलिक, तरनदीप सिंह (4x400 मीटर रिले), शकील, विनोद कुमार भनोट (800 मीटर), साकिर, रितिक देयोल (1500 मीटर), शिवाजी परशुराम (5000 मीटर/10000 मीटर), विनोद सिंह (5000 मीटर), शैलेश कुशवाह (10000 मीटर), शाहरुख खान (3000 मीटर स्टीपलचेज), सुदीप (ऊंची कूद), मोहम्मद मुहासिन (ट्रिपल जंप), देव कुमार मीना, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), मोहम्मद अत्ता साजिद (लंबी कूद), भरतप्रीत सिंह (डिस्कस थ्रो), शिवम लोहाकरे, आनंद सिंह (भाला फेंक), हर्षित कुमार (हैमर थ्रो), अभिजीत भोसले (डेकाथलॉन), सचिन जी (21 किलोमीटर रेस वॉक)।

महिलाएं: किरुथिका, अक्षया एस, वी सुदीक्षा, संजना, अबिनया राजराजन (4x100 मीटर रिले), हुइड्रोम भूमेश्वर (800 मीटर/1500 मीटर), वैष्णवी रावल (800 मीटर), श्रेया राजेश, सबिता टोप्पो (100 मीटर बाधा दौड़), प्राची देवकर (3000 मीटर स्टीपलचेज), नितिका अनुप अकारे (पोल वॉल्ट), शैली सिंह (लंबी कूद), विधि, अनुप्रिया वीएस (शॉट पुट), प्रिया (डिस्कस थ्रो), श्रावणी सचिन सांगले (400 मीटर बाधा दौड़/4x400 मीटर रिले), नोफिसा खातून, ताहुरा खातून, बूमिका नेहते, सैंड्रा मोल साबू, सी जेनिस स्टेला (4x400 मीटर रिले), अनामिका केए (हेप्टाथलॉन) और आरती (21 किलोमीटर रेस वॉक)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed