{"_id":"6a537d24b352073576075ece","slug":"india-s-recurve-mixed-pair-of-dhiraj-bommadevara-and-kirti-sharma-misses-bronze-medal-archery-world-cup-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Archery World Cup: धीरज और कीर्ति तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक से चूके, बढ़त का नहीं उठा सके फायदा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Archery World Cup: धीरज और कीर्ति तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक से चूके, बढ़त का नहीं उठा सके फायदा
Sun, 12 Jul 2026 05:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:10 PM IST
सार
धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी के पास तीरंदाजी विश्व कप में पदक जीतने का सुनहरा मौका था। लेकिन ये भारतीय जोड़ी बढ़त लेने के बावजूद इससे चूक गई।
विज्ञापन
धीरज बोम्मादेवरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी 3-1 से बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई और रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में इटली से 3-5 से हारकर कांस्य पदक से चूक गई। अंताल्या विश्व कप चैंपियन धीरज के लिए यह विश्व कप निराशाजनक रहा। उन्होंने पिछले महीने तीसरे चरण में कुमकुम मोहद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन मैड्रिड से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
रिकर्व वर्ग में भारत की उम्मीदें अब कीर्ति पर टिकीं
भारत की रिकर्व वर्ग में उम्मीदें अब पूरी तरह से कीर्ति पर टिकी हैं, जो व्यक्तिगत सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस मैच में जीत हासिल करने पर 19 वर्षीय कीर्ति विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने में सफल रहेंगी। कीर्ति ने पिछले महीने अंताल्या में विश्व कप में पदार्पण किया था। भारत ने अब तक विश्व कप के अंतिम चरण में दो पदक हासिल किए हैं। यह दोनों ही पदक उसने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में जीते थे। महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि प्रथिका प्रदीप ने रजत पदक हासिल किया। पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे धीरज और कीर्ति ने पहला सेट 38-38 से बराबर किया। उन्होंने दूसरे सेट में भी अपनी निरंतरता बनाए रखी और केवल दो अंक गंवाकर 38 का स्कोर बनाया, जबकि रोबर्टा डि फ्रांसेस्को और माटेओ बोरसानी की इटली की जोड़ी ने 37 अंक बनाए, जिससे भारतीय जोड़ी को 3-1 की बढ़त मिल गई।
इटली की जोड़ी ने तीसरा सेट 39-37 से जीता और मुकाबले को 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे और निर्णायक सेट में भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जबकि इटली की टीम ने चार ‘परफेक्ट 10’ बनाकर 40-37 से जीत हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम कर दिया।