फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Lionel Messi unhappy with the tone in which the referee Joao Pedro Pinheiro spoke to him

FIFA World Cup: 'मुझसे ठीक से बात करो', स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान रेफरी से क्यों भिड़े लियोनल मेसी?

Sun, 12 Jul 2026 11:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

फीफा विश्व कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के दौरान लियोनल मेसी रेफरी जोआओ पिनहेयरो पर भड़क गए। फ्री किक के वक्त पीछे हटने के लहजे पर मेसी रेफरी से भिड़ गएय़ मैच में स्विस खिलाड़ी ब्रील एम्बोलो को डाइविंग के लिए रेड कार्ड भी मिला।

विज्ञापन
FIFA World Cup: Lionel Messi unhappy with the tone in which the referee Joao Pedro Pinheiro spoke to him
फीफा विश्व कप - फोटो : Screen Grab X

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला सिर्फ फुटबॉल के मैदान की रणनीतियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें जबरदस्त ड्रामा भी देखने को मिला। निर्धारित 90 मिनट के खेल तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जबकि स्विट्जरलैंड की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। आखिरकार, अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने ताबड़तोड़ दो गोल दागकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मैच में गोल नहीं कर सके मेसी
इस टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा हुआ जब लियोनल मेसी एक भी गोल करने में नाकाम रहे। स्विट्जरलैंड के डिफेंडर्स ने उनके गोल करने के हर मौके को नाकाम कर दिया, जिससे मेसी काफी हताश नजर आए। उनकी यह कड़वाहट मैच के पहले हाफ में साफ देखने को मिली, जब वह पुर्तगाली रेफरी जोआओ पेड्रो पिनहेयरो से भिड़ गए। मेसी अब तक मौजूदा विश्व कप के हर मैच में गोल करने में सफल रहे थे, लेकिन क्वार्टर फाइनल में वह ऐसा करने से चूक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या था पूरा विवाद?
यह घटना स्विट्जरलैंड को मिली एक फ्री-किक से ठीक पहले की है। मेसी अर्जेंटीना की डिफेंसिव वॉल का हिस्सा थे। तभी रेफरी पिनहेयरो ने उन्हें तय दूरी पर पीछे हटने का निर्देश दिया। रेफरी के बात करने का लहजा मेसी को बिल्कुल पसंद नहीं आया और अर्जेंटीना के कप्तान का गुस्सा भड़क उठा। मेसी ने रेफरी को करारा जवाब देते हुए कहा, 'मुझसे ठीक से बात करो। मेरा अनादर मत करो। मुझसे ठीक से बात करो, मैंने भी आपसे ठीक से बात की है।' दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार मेसी उस समय बिल्कुल भी पीछे हटने के मूड में नहीं थे, क्योंकि अर्जेंटीना की टीम स्विट्जरलैंड के मजबूत डिफेंस को तोड़ने के लिए संघर्ष कर रही थी।
 
विज्ञापन

मैच में अन्य विवाद
मैच के दूसरे हाफ में भी रेफरी पिनहेयरो विवादों के केंद्र में रहे। उन्होंने VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) की दखल के बाद स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ब्रील एम्बोलो को 'डाइविंग' (फर्जी फाउल का नाटक करने) के लिए रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया, जिसके कारण वह विपक्षी टीमों और प्रशंसकों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed