फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland

England vs Norway: क्या 1966 का इतिहास दोहराएगा इंग्लैंड? नॉर्वे को हराकर चौथी बार अंतिम-4 में, बेलिंगहम चमके

Sun, 12 Jul 2026 05:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jul 2026 05:54 AM IST
सार

जूड बेलिंगहम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में नॉर्वे को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ कई बड़े रिकॉर्ड बने। बेलिंगहम ने युवा खिलाड़ियों की खास सूची में जगह बनाई, जबकि हैरी केन और बेलिंगहम ने विश्व कप इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

विज्ञापन
Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
बेलिंगहम और हैरी केन - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

जूड बेलिंगहम फीफा विश्व कप 2026 में लगातार इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने अतिरिक्त समय में विजयी गोल दागते हुए टीम को 2-1 से जीत दिलाई और इंग्लैंड को 2018 के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


नॉर्वे ने 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में बेलिंगहम ने बराबरी का गोल कर दिया। अतिरिक्त समय में 93वें मिनट पर उन्होंने अपना दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।

विज्ञापन

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
हैरी केन और बेलिंगहम - फोटो : FIFA.com

चार बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने विश्व कप इतिहास में चौथी बार अंतिम चार में जगह बनाई। इससे पहले टीम 1966, 1990 और 2018 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
 

  • 1966: पुर्तगाल को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा और पहली बार विश्व कप जीता।
  • 1990: पश्चिम जर्मनी से पेनल्टी शूटआउट में हारकर चौथे स्थान पर रहा।
  • 2018: क्रोएशिया से अतिरिक्त समय में 2-1 से हारकर चौथे स्थान पर रहा।
  • 2026: नॉर्वे को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश।


अब इंग्लैंड का सामना सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
बेलिंगहम - फोटो : FIFA.COM

किस सूची में बेलिंगहम ने बनाई जगह?
बेलिंगहम ने फीफा विश्वकप में अपना सातवां गोल दागा और 24 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

खिलाड़ी गोल
किलियन एमबाप्पे 12
पेले 7
जूड बेलिंगहम 7
जेम्स रोड्रिगेज 6
मारियो केम्पेस 6

इस सूची में केवल फ्रांस के किलियन एमबाप्पे ही उनसे आगे हैं।

विज्ञापन

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
हैरी केन और बेलिंगहम - फोटो : FIFA.COM

हैरी केन और बेलिंगहम ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
इंग्लैंड की यह टीम विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफल रही। पहली बार किसी एक विश्व कप संस्करण में किसी देश के दो खिलाड़ियों ने छह या उससे ज्यादा गोल किए हैं।
 

  • हैरी केन: 6 गोल
  • जूड बेलिंगहम: 7 गोल


इससे पहले विश्व कप के किसी भी संस्करण में किसी देश के दो खिलाड़ी एक साथ छह या उससे अधिक गोल नहीं कर सके थे।

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
शेल्डेरुप - फोटो : FIFA.COM

नॉर्वे का सपना टूटा, हालैंड की मेहनत नहीं आई काम
नॉर्वे ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। एर्लिंग हालंद ने भी गोल्डन बूट की दौड़ में सात गोल किए, लेकिन क्वार्टर फाइनल में वह इंग्लैंड की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं सके। हालांकि, नॉर्वे ने पूरे टूर्नामेंट में अंडरडॉग टीम के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
फैंस को धन्यवाद कहती नॉर्वे की टीम - फोटो : FIFA.COM

जीत के बावजूद खुश नहीं इंग्लैंड के कोच टुचेल
इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुचेल ने जीत के बाद भी टीम के प्रदर्शन पर संतोष नहीं जताया। उन्होंने कहा, 'आज हमने अपने लिए मुकाबला बहुत मुश्किल बना लिया। नतीजा शानदार है, क्योंकि हम अंतिम चार में पहुंच गए हैं, लेकिन मैं हमारे प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। आज किस्मत ने हमारा साथ दिया। हमें इससे बेहतर खेलना होगा और हम बेहतर खेलेंगे भी।'

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
बेलिंगहम - फोटो : FIFA.COM

आंकड़ों में इंग्लैंड का दबदबा
हालांकि मुकाबला अतिरिक्त समय तक गया, लेकिन आंकड़ों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा।
 

  • गोल अटैम्प्ट्स: इंग्लैंड 14, नॉर्वे 13
  • ऑन टारगेट शॉट: इंग्लैंड 7, नॉर्वे 4
  • सफल पास: इंग्लैंड 653, नॉर्वे 562
  • पासिंग सटीकता: इंग्लैंड 88%, नॉर्वे 86%


इंग्लैंड ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण रखा और निर्णायक मौकों का फायदा उठाकर जीत हासिल की।

Jude Bellingham's Brace Sends England Into FIFA World Cup Semifinal; Records Tumble in Norway Win; Haaland
टुचेल - फोटो : FIFA.COM
अब अर्जेंटीना या स्विट्जरलैंड से होगी अग्निपरीक्षा
अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। जूड बेलिंगहम शानदार फॉर्म में हैं और लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर अर्जेंटीना के पास लियोनल मेसी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि स्विट्जरलैंड भी इस विश्व कप में कई मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दे चुका है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल आसान नहीं होगा। थ्री लायंस की नजर अब 1966 के बाद पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने की ओर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed