फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   South Africa international Jayden Adams has died days after featuring in FIFA World Cup

FIFA World Cup: विश्वकप के बीच आई बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर एडम्स का निधन; टूर्नामेंट का थे हिस्सा

Sat, 11 Jul 2026 10:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jul 2026 10:19 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के बीच फुटबॉल जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर जेडन एडम्स का निधन हो गया है। एडम्स ने मौजूदा फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया था और अपनी टीम को नॉकआउट में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
South Africa international Jayden Adams has died days after featuring in FIFA World Cup
जेडन एडम्स - फोटो : FIFA

विस्तार

फीफा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले मिडफील्डर जेडन एडम्स का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने की। एडम्स मौजूदा फीफा विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल थे। एडम्स ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अटकलों से बचने की सलाह
मैकेंजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गहरे सदमे और भारी मन से मुझे यह जानकारी मिली कि मामेलोडी सनडाउन्स और बाफाना बाफाना (दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम) के मिडफील्डर जेडन एडम्स का 25 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल ने अपने सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है और पूरा देश उनके परिवार, साथियों तथा लाखों प्रशंसकों के साथ शोक में डूबा है। जेडन की मौत के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मैं मीडिया और आम जनता से अपील करता हूं कि वे संयम और संवेदनशीलता बरतें तथा किसी भी तरह की अटकलों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने जताया शोक
विश्व कप में एडम्स ने ग्रुप ए के पहले मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाफ शुरुआती एकादश में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें हाफ टाइम पर बदल दिया गया था। मैकेंजी ने बताया कि यह मैच उन्होंने अपनी दादी के निधन की खबर मिलने के कुछ ही घंटों बाद खेला था। दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी संघ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'देश ने एक शानदार फुटबॉलर खो दिया है। उनकी विनम्रता, असाधारण प्रतिभा और दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें जो गर्व था, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। जेडन, आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा।' दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी एडम्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

फीफा विश्व कप में बिखेरी थी चमक
दक्षिण अफ्रीका का शानदार सफर विश्व कप के नॉकआउट स्टेज में कनाडा से मिली हार के साथ खत्म हुआ, लेकिन टीम के यादगार अभियान में एडम्स एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरे। इस मिडफील्डर के लिए यह टूर्नामेंट एक निजी दुखद घटना का भी गवाह बना। चेक गणराज्य के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप-स्टेज मैच से एक दिन पहले एडम्स की दादी का निधन हो गया था और इस मैच के दौरान 25 वर्षीय खिलाड़ी को हाफ-टाइम में सब्स्टीट्यूट कर दिया गया था। एडम्स ने 2022 में मोजाम्बिक के खिलाफ अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया और दक्षिण अफ्रीका के लिए 13 मैच खेले। इसके साथ ही 2026 फीफा विश्व कप में देश के सफल क्वालिफिकेशन कैंपेन के दौरान उन्होंने दो गोल भी किए।

क्लब लेवल पर एडम्स ने मैमेलॉडी सनडाउन्स के लिए खेला और प्रिटोरिया की इस टीम को 2025-26 सीजन में CAF चैंपियंस लीग जिताने में मदद की। वह स्टेलेनबॉश एफसी की यूथ टीम से आगे बढ़कर जनवरी 2025 में इस क्लब से जुड़े थे। दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल प्लेयर्स यूनियन ने इस मिडफील्डर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें देश के सबसे होनहार टैलेंट में से एक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed