फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian football team to visit New Zealand for the first time; two international friendly matches to be played

Football: पहली बार न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय फुटबॉल टीम, नवंबर में खेले जाएंगे दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच

Sat, 11 Jul 2026 06:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jul 2026 06:55 PM IST
सार

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम नवंबर 2026 में पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह 12 और 15 नवंबर को मेजबान टीम के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबले खेलेगी। यह दौरा फीफा इंटरनेशनल विंडो के दौरान होगा और 2005 के बाद किसी ओशिनिया देश का भारत का पहला फुटबॉल दौरा भी होगा।

विज्ञापन
Indian football team to visit New Zealand for the first time; two international friendly matches to be played
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम नवंबर 2026 में अपने इतिहास का पहला न्यूजीलैंड दौरा करेगी। इस दौरान टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबले खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन


दोनों मुकाबले फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान खेले जाएंगे। पहला मैच 12 नवंबर को ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 15 नवंबर को क्राइस्टचर्च के वन न्यूजीलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दौरा भारत का किसी ओशिनिया फुटबॉल परिसंघ (ओएफसी) सदस्य देश का 2005 के बाद पहला दौरा होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने 2005 में फिजी के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेले थे।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। पहला मुकाबला 1981 में मलेशिया में आयोजित मर्डेका टूर्नामेंट में खेला गया था, जो गोलरहित ड्रॉ रहा। वहीं, दूसरा मैच 2018 के इंटरकॉन्टिनेंटल कप में मुंबई में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप खेलने के बाद भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा ले चुकी है। टूर्नामेंट में उसने ईरान के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि मिस्र और बेल्जियम से उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह दौरा मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को परखने का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान हुआ एलान
इन मुकाबलों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान की गई। यह आयोजन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 'खेल के जरिए एकता के 100 साल' कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले खेल आयोजनों की सीरीज का हिस्सा होगा।


कोच खालिद जमील ने क्या कहा?
भारतीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने कहा, 'उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली टीमों के खिलाफ खेलना हमेशा खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक अनुभव होता है। न्यूजीलैंड एक संगठित टीम है, जिसे हाल ही में फीफा विश्व कप खेलने का अनुभव भी है। उनके घरेलू मैदान पर खेलना हमारे खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती और सीखने का बेहतरीन मौका होगा। हम इन मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed