फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Has Novak Djokovic Played His Last Wimbledon? 24-Time Grand Slam Champion Breaks Silence After Semi-final loss

Novak Djokovic: क्या आखिरी विंबलडन खेल चुके जोकोविच? सवाल पर 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने खुद दिया जवाब

Sat, 11 Jul 2026 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 10:28 AM IST
सार

विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हारने के बाद नोवाक जोकोविच ने संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कम से कम एक बार और विंबलडन में खेलना चाहते हैं। साथ ही उनका लक्ष्य अब भी रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना है।

विज्ञापन
Has Novak Djokovic Played His Last Wimbledon? 24-Time Grand Slam Champion Breaks Silence After Semi-final loss
जोकोविच-सिनर - फोटो : @Wimbledon

विस्तार

विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर से हारने के बाद नोवाक जोकोविच के संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि वह अभी टेनिस को अलविदा कहने के मूड में नहीं हैं और कम से कम एक बार फिर विंबलडन में वापसी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सिनर ने सीधे सेटों में दी मात
लंदन में खेले गए पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में यानिक सिनर ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। पूरे मुकाबले में सिनर ने आक्रामक खेल दिखाया और सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मैच समाप्त होने के बाद जब जोकोविच सेंटर कोर्ट से बाहर निकले तो दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका सम्मान किया। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद यह उनका आखिरी विंबलडन मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संन्यास की अटकलों पर जोकोविच ने दिया जवाब
हालांकि, जोकोविच ने साफ कर दिया कि उनका विंबलडन करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैं कम से कम एक बार और विंबलडन में खेलना चाहता हूं। आगे क्या होगा, यह समय बताएगा।' 39 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि वह अभी भी अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना पूरा करना चाहते हैं और इसी लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि मैं यह टूर्नामेंट जीतना चाहता था। यही कारण है कि मैं खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए मेहनत करता हूं।'
विज्ञापन

'आज भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हरा सकता हूं'
जोकोविच ने माना कि सेमीफाइनल में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके खेल के कई सकारात्मक पहलू भी रहे। उन्होंने खासतौर पर क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे पर मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे साबित हुआ कि वह अब भी शीर्ष खिलाड़ियों को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने प्रदर्शन पर गर्व है। मैंने खुद को और बाकी लोगों को दिखाया कि मैं अब भी सबसे ऊंचे स्तर पर खेल सकता हूं।' सेमीफाइनल की हार पर उन्होंने कहा, 'मैं अपने मनचाहे स्तर का खेल नहीं दिखा पाया। इसका थोड़ा अफसोस रहेगा, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है।'

अब यूएस ओपन पर होगी नजर
24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच का आखिरी बड़ा खिताब पिछले साल यूएस ओपन में आया था। अब उनकी नजर इस साल होने वाले यूएस ओपन पर होगी, जहां वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर मार्गरेट कोर्ट के सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चाहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव में नहीं खेल रहे हैं। जोकोविच ने कहा, 'मुझ पर खेलने का कोई दबाव नहीं है। मैं इसलिए खेलता हूं क्योंकि मैं खेलना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि मैं आज भी दुनिया के टॉप-10 और टॉप-पांच खिलाड़ियों के स्तर का टेनिस खेल सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed