{"_id":"6a4e784f00ef5a3f7d0912bb","slug":"wimbledon-marta-kostyuk-beat-jasmine-paolini-to-reach-her-maiden-wimbledon-semi-final-match-results-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: मार्टा कोस्तयुक ने पाओलिनी को दी शिकस्त, पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: मार्टा कोस्तयुक ने पाओलिनी को दी शिकस्त, पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Wed, 08 Jul 2026 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:48 PM IST
सार
यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कोस्तयुक ने क्वार्टर फाइनल में जैस्मीन पाओलिनी को मात दी।
विज्ञापन
विंबलडन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक ने अपने करियर के पहले विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोस्तयुक ने बुधवार को सेंटर कोर्ट पर इटली की जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला सिर्फ 1 घंटा और 9 मिनट तक चला।
कोस्तयुक ने शुरुआत से बनाए रखी पकड़
12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पिछले साल की उपविजेता पर जीत के साथ डब्ल्यूटीए टूर पर उनके पिछले 22 मुकाबलों में 21 जीत का शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। यह जीत उन्हें फ्रेंच ओपन 2026 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद मिली है। पहली बार सेंटर कोर्ट पर खेलते हुए कोस्तयुक ने आक्रामकता दिखाई। उन्होंने 19 विनर्स लगाए, जिनमें कई शानदार रिटर्न विनर्स भी शामिल थे। इसने पाओलिनी को लगातार दबाव में रखा।
पाओलिनी को शुरुआती सेट में संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने 15 बेजां भूले कीं। इससे कोस्तयुक को मैच पर पकड़ बनाने का मौका मिला। मैच का अहम मोड़ पांचवें गेम में आया, जब यूक्रेनी खिलाड़ी ने हिचकिचाहट भरी दूसरी सर्विस पर फोरहैंड रिटर्न विनर लगाकर महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया। उस पल के बाद से मार्टा कोस्तयुक ने आत्मविश्वास के साथ खेला और इतालवी खिलाड़ी को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
कोस्तयुक ने दूसरे सेट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने अपने दमदार बेसलाइन गेम और सटीक रिटर्न का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 69 मिनट में जीत हासिल करते हुए ऑल इंग्लैंड क्लब में पहली बार अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। अगले दौर में मार्टा कोस्तयुक का सामना चेक गणराज्य की नौवीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा या बेल्जियम की 25वीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टेंस से होगा, जिसमें उनके पास अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने का मौका होगा।