{"_id":"6a4e6bf40b1552e1290d14e8","slug":"indian-boxers-assured-of-9-medals-in-u-23-women-s-category-at-asian-u-19-u-23-championship-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing: भारतीय महिला मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 चैंपियनशिप में नौ पदक पक्के किए","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxing: भारतीय महिला मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 चैंपियनशिप में नौ पदक पक्के किए
Wed, 08 Jul 2026 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:55 PM IST
सार
भारतीय महिला युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नौ पदक पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन
मुक्केबाजी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की अंडर-23 महिला मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को नौ वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए। तनु (51 किग्रा) ने थाईलैंड की केवालिन नोरासिंग के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की जबकि निशा (54 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की आलियाक्सर सिम्बैट के खिलाफ इसी अंतर से जीत हासिल की।
कड़े मुकाबले में हारीं निधि
निधि ने 48 किग्रा वर्ग में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन खंडित फैसले में कजाखस्तान की गुलनाज बुरीबायेवा से 2-3 से हार गईं। प्राची (57 किग्रा) ने कोरिया की येजिन ओह के खिलाफ पहले दौर में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से शानदार जीत हासिल की। निकिता चंद (60 किग्रा) ने चीनी ताइपे की चेन शुआन ये के खिलाफ तीसरे राउंड में आरएससी से जीत दर्ज की जबकि काजल (65 किग्रा) ने कड़े मुकाबले में जापान की अरिंडा अकिमोतो को 4-1 से हराया।
भारत ने अंडर-23 महिला प्रतियोगिता में कुल नौ पदक पक्के कर लिए हैं क्योंकि सभी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाजों को पदक मिलता है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाजों में तनु (51 किग्रा), निशा (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (80 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।