फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup: फाइनल का हाफटाइम शो बनेगा अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट? बीबर समेत ये सितारे करेंगे परफॉर्म

Thu, 09 Jul 2026 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहली बार आयोजित होने वाले हाफटाइम शो में जस्टिन बीबर भी शामिल हो गए हैं। वह मैडोना, शकीरा और BTS के साथ मंच साझा करेंगे। यह कार्यक्रम शिक्षा के लिए धन जुटाने वाले फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड का समर्थन करेगा, जिसके लिए अब तक 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show
बीबर, जंग कुक, शकीरा, मैडोना - फोटो : Instagram
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल सिर्फ फुटबॉल के लिहाज से ही नहीं, बल्कि संगीत की दुनिया के लिए भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार विश्व कप फाइनल में हाफटाइम शो का आयोजन होगा और अब इसमें वैश्विक पॉप स्टार जस्टिन बीबर की भी एंट्री हो गई है। बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस के साथ इस ऐतिहासिक मंच पर प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में विश्व कप फाइनल के दौरान आयोजित होगा।
Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@shakira
दुनिया के बड़े कलाकार एक मंच पर
 
  • फीफा और ग्लोबल सिटीजन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जस्टिन बीबर इस ऐतिहासिक हाफटाइम शो के सह-हेडलाइनर होंगे। उनके अलावा मैडोना, शकीरा और बीटीएस पहले ही इस शो का हिस्सा बनाए जा चुके हैं।
  • शो में नाइजीरियाई स्टार बर्ना बॉय, विश्व प्रसिद्ध वेनेजुएलाई ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल, पीएस 22 कोरस और कोल्डप्ले भी प्रस्तुति देंगे। पूरे शो को कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने क्यूरेट किया है।
Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show
मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम
शिक्षा के लिए जुटाए जाएंगे 10 करोड़ डॉलर
 
  • यह हाफटाइम शो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाना है।
  • यह फंड दुनिया भर के बच्चों को बेहतर शिक्षा और फुटबॉल से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।
  • अब तक इस फंड के लिए 5 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए जा चुके हैं। साथ ही विश्व कप 2026 के हर टिकट की बिक्री से 1 अमेरिकी डॉलर इस फंड में दान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show
इनफैनटिनो - फोटो : Twitter
इनफैनटिनो ने क्या कहा?
फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने कहा, 'दुनिया को अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वह शिक्षा है। हमें गर्व है कि जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस के साथ फीफा विश्व कप 2026 फाइनल हाफटाइम शो का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड का समर्थन करेगा, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और फुटबॉल के अवसर पहुंचाना है।'

उन्होंने आगे कहा, 'बर्ना बॉय, गुस्तावो डुडामेल और पीएस 22 कोरस भी इस शो का हिस्सा होंगे। 19 जुलाई को दुनिया जब फुटबॉल के सबसे बड़े मुकाबले के लिए एकजुट होगी, तब यह आयोजन फुटबॉल, संगीत और साझा मानवीय मूल्यों का जश्न मनाएगा।'
विज्ञापन
Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show
जस्टिन बीबर - फोटो : ANI
जस्टिन बीबर बोले- यह सिर्फ शो नहीं, एक मिशन है
जस्टिन बीबर ने इस आयोजन का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'फीफा विश्व कप पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ता है। मैं इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनकर बेहद आभारी हूं। इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि यह कार्यक्रम दुनिया भर के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में मदद कर रहा है।'

बर्ना बॉय ने भी जताया गर्व
नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय ने कहा, 'विश्व कप उन चुनिंदा आयोजनों में से है जो पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ते हैं। पहले फीफा विश्व कप फाइनल हाफटाइम शो में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मुझे खुशी है कि यह कार्यक्रम फुटबॉल और संस्कृति का जश्न मनाने के साथ-साथ दुनिया भर के बच्चों की शिक्षा में भी योगदान देगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed