{"_id":"6a4f5358207d18d1070baabb","slug":"didier-deschamps-reacts-to-all-argentine-referee-panel-for-france-vs-morocco-fifa-world-cup-quarter-final-2026-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: क्या फ्रांस को फीफा विश्वकप से बाहर करने की साजिश? मैच में अर्जेंटीना के पांच रेफरी पर बोले कोच डेशॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: क्या फ्रांस को फीफा विश्वकप से बाहर करने की साजिश? मैच में अर्जेंटीना के पांच रेफरी पर बोले कोच डेशॉ
Thu, 09 Jul 2026 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:22 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और मोरक्को के मुकाबले के लिए सभी मैच अधिकारियों के अर्जेंटीना से होने पर चर्चा तेज है। हालांकि फ्रांस के कोच डिडिएर डेशॉ ने कहा कि उन्हें रेफरी पर पूरा भरोसा है और उनकी टीम का मुकाबला मोरक्को से है, अधिकारियों से नहीं।
विज्ञापन
एमबाप्पे और डेशॉ
- फोटो : FIFA.COM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एक नया विवाद चर्चा में है। इस मैच के लिए मुख्य रेफरी समेत सभी मैच अधिकारियों की नियुक्ति अर्जेंटीना से की गई है। हालांकि फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशॉ ने इस मुद्दे को तूल देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें रेफरिंग टीम पर पूरा भरोसा है।
एमबाप्पे और डेशॉ
- फोटो : Twitter
क्या सभी मैच अधिकारी अर्जेंटीना के?
फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल में मुख्य रेफरी फाकुंडो टेलो होंगे। उनके अलावा सहायक रेफरी, रिजर्व असिस्टेंट और चौथे अधिकारी समेत पूरी ऑफिशिएटिंग टीम अर्जेंटीना की है। 2022 विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना से हारने के बाद से फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच प्रतिद्वंद्विता और बढ़ी है। ऐसे में इस नियुक्ति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
रेफरी पर क्या बोले फ्रांस के कोच?
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेशॉ ने साफ कहा कि उनकी टीम का पूरा ध्यान सिर्फ मुकाबले पर है। उन्होंने कहा, 'हमें इस स्थिति को स्वीकार करना होगा। मुझे रेफरियों पर पूरा भरोसा है। हमारा मुकाबला मोरक्को से है, रेफरी से नहीं।' उन्होंने रेफरिंग को लेकर किसी भी तरह की चिंता जताने से इनकार किया।

एमबाप्पे
- फोटो : FIFA.COM
बैकअप गोलकीपर ने भी जताया भरोसा
फ्रांस के बैकअप गोलकीपर रॉबिन रिसेर ने भी अधिकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'पिछले विश्व कप फाइनल के बाद से फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच थोड़ी कड़वाहट जरूर रही है, लेकिन यह खेल का हिस्सा है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर इन रेफरियों को यह जिम्मेदारी मिली है तो इसका मतलब है कि वे इस स्तर की प्रतियोगिता के योग्य हैं।'
अर्जेंटीना-मिस्र मैच के बाद बढ़ी रेफरिंग पर बहस
इस विश्व कप में रेफरिंग कई बार विवादों में रही है। सबसे बड़ा विवाद अर्जेंटीना और मिस्र के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में देखने को मिला था। उस मैच में VAR की मदद से मिस्र का एक गोल रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। मिस्र के खिलाड़ी मोस्तफा जिको और मुख्य कोच होसम हसन ने रेफरी पर "नाइंसाफी" का आरोप लगाया था और यहां तक कहा था कि टूर्नामेंट 'फिक्स' है।

एमबाप्पे और हकीमी एक ही क्लब पीएसजी के लिए खेल चुके
- फोटो : AP
डेशॉ ने आलोचकों पर भी कसा तंज
डेशॉ ने रेफरिंग पर उठ रहे सवालों पर हल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा, 'उम्मीद है कि हमारे मैच के अधिकारी भी उतना ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जितना मॉन्स्यूर लेटेक्सिए ने किया था।'
मोरक्को के सामने फ्रांस की बड़ी चुनौती
फ्रांस इस टूर्नामेंट में अब तक 14 गोल कर चुका है, जो किसी भी टीम से सबसे ज्यादा हैं। किलियन एमबाप्पे, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिसे और ब्रैडली बारकोला की आक्रामक चौकड़ी शानदार फॉर्म में है। वहीं, अशरफ हकीमी की अगुआई में मोरक्को भी आत्मविश्वास से भरा है। 2022 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफ्रीकी टीम अब फ्रांस को हराकर नया इतिहास रचने की कोशिश करेगी। ऐसे में क्वार्टर फाइनल का यह मुकाबला जितना खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा, उतनी ही नजरें रेफरिंग पर भी टिकी रहेंगी।