फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Erling Haaland Reminds Wayne Rooney of Rowing Promise as Norway Reach FIFA World Cup Quarter-finals

Haaland vs Rooney: क्या वादा निभाएंगे रूनी? नॉर्वे के अंतिम-8 में पहुंचते ही हालंद ने पुरानी चुनौती याद दिलाई

Thu, 09 Jul 2026 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

नॉर्वे के पहली बार फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी को उनका पुराना वादा याद दिलाया है। रूनी ने कहा था कि अगर नॉर्वे अंतिम-8 में पहुंचा तो वह मर्सी नदी में नाव चलाएंगे। इस बीच डॉर्टमुंड अध्यक्ष ने हालंद के भविष्य को लेकर भी बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन
Erling Haaland Reminds Wayne Rooney of Rowing Promise as Norway Reach FIFA World Cup Quarter-finals
हालंद और वेन रूनी - फोटो : AP/ANI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने इतिहास रचते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। एर्लिंग हालंद की अगुआई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब उसका सामना 11 जुलाई को मियामी स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हालंद ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी को उनका पुराना वादा याद दिलाया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।

विज्ञापन

क्या था वेन रूनी का वादा?
विश्व कप के दौरान बीबीसी स्पोर्ट से बातचीत में वेन रूनी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया तो वह लिवरपूल की मर्सी नदी में नाव चलाएंगे। रूनी ने कहा था, 'अगर नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में पहुंचता है तो मैं मर्सी नदी में उतरकर नाव चलाऊंगा।' अब जब नॉर्वे ने इतिहास रच दिया है तो हालंद ने रूनी से अपना वादा निभाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Erling Haaland Reminds Wayne Rooney of Rowing Promise as Norway Reach FIFA World Cup Quarter-finals
वेन रूनी (दाएं व्हाइट जर्सी में) - फोटो : ANI

हालंद बोले- अब यही देखना चाहता हूं
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद हालंद ने मुस्कुराते हुए रूनी को चुनौती याद दिलाई। हालंद ने कहा, 'मैं वेन... वेनी बॉय को देखने का इंतजार कर रहा हूं। मैं वेन रूनी को लिवरपूल में मर्सी नदी में नाव चलाते हुए देखना चाहता हूं। अब मैं सिर्फ यही देखना चाहता हूं। वेन रूनी, मुझे उम्मीद है कि आप नाव चलाने जरूर जाएंगे।' हालंद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं हालंद
 

  • मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद इस विश्व कप में शानदार लय में हैं। उन्होंने अब तक चार मैचों में सात गोल किए हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में केवल लियोनेल मेसी से एक गोल पीछे हैं।
  • नॉर्वे ने इससे पहले केवल चार बार विश्व कप खेला था और 1998 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया। इस बार टीम ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रच दिया है।

Erling Haaland Reminds Wayne Rooney of Rowing Promise as Norway Reach FIFA World Cup Quarter-finals
ब्राजील के खिलाफ हालंद - फोटो : ANI
रियल मैड्रिड को लेकर भी बड़ा दावा
इस बीच बोरूसिया डॉर्टमुंड के अध्यक्ष योआखिम वाट्सके ने हालंद के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा समय में मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले हालंद आने वाले कुछ वर्षों में रियल मैड्रिड का रुख कर सकते हैं। वाट्सके ने कहा, 'एर्लिंग को रियल मैड्रिड पसंद है और वह इसे छिपाते भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि दो या तीन साल में वह वहां खेलेंगे। अभी नहीं, लेकिन उनका समय जल्द आएगा।'

हालंद ने 2022 में बोरूसिया डॉर्टमुंड छोड़कर मैनचेस्टर सिटी का दामन थामा था। तब से वह क्लब के लिए 198 मैचों में 162 गोल कर चुके हैं और कई बड़े खिताब जीत चुके हैं। अब सभी की नजरें 11 जुलाई को होने वाले इंग्लैंड और नॉर्वे के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर होंगी। साथ ही फुटबॉल प्रशंसक यह भी देखना चाहेंगे कि क्या वेन रूनी अपना मजाकिया वादा निभाते हुए सचमुच मर्सी नदी में नाव चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed