{"_id":"6a4b5ac3141642799501cd82","slug":"wimbledon-2026-jannik-sinner-storms-into-fifth-straight-quarterfinal-naomi-osaka-stuns-world-no-1-sabalenka-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: सिनर लगातार पांचवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, ओसाका ने दुनिया की नंबर-1 सबालेंका को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: सिनर लगातार पांचवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, ओसाका ने दुनिया की नंबर-1 सबालेंका को हराया
Mon, 06 Jul 2026 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:05 PM IST
सार
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के शिंटारो मोचिजुकी को 6-3, 7-6(0), 6-3 से हराकर लगातार पांचवीं बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सिनर अब ओपन एरा में ग्रास कोर्ट मेजर के पांच क्वार्टर फाइनल खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
सिनर और ओसाका
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए जापान के क्वालिफायर शिंटारो मोचिजुकी को सीधे सेटों में 6-3, 7-6(0), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही सिनर लगातार पांचवीं बार विंबलडन के अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रहे। वहीं, जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने सेंटर कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6(2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के साथ सिनर ओपन एरा में ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम के पांच क्वार्टर फाइनल खेलने वाले सिर्फ 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे पहले यह उपलब्धि केवल सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच के नाम है।

मोचिजुकी ने दी कड़ी टक्कर
हालांकि स्कोरलाइन एकतरफा दिखती है, लेकिन मुकाबले में मोचिजुकी ने कई मौकों पर सिनर को परेशान किया। पहले सेट में उन्होंने शुरुआती ब्रेक प्वाइंट बनाया, लेकिन सिनर ने उसे बचाते हुए जल्द ही उनकी सर्विस तोड़ दी और 6-3 से सेट अपने नाम कर लिया।
दूसरा सेट सबसे रोमांचक रहा। मोचिजुकी ने शानदार सर्विस और दमदार डिफेंस के दम पर मुकाबले को 4-4 तक बराबरी पर बनाए रखा। लंबे रैलियों में उन्होंने सिनर को लगातार चुनौती दी और कई बार इतालवी खिलाड़ी को निराश भी किया। हालांकि टाई-ब्रेक में सिनर का अनुभव काम आया और उन्होंने बिना कोई अंक गंवाए 7-0 से टाई-ब्रेक जीत लिया। इसके बाद तीसरे सेट में सिनर ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 6-3 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ओसाका ने किया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर
वहीं, सिर्फ एक घंटा 28 मिनट तक चले इस मुकाबले में ओसाका शुरुआत से ही पूरी तरह हावी नजर आईं। उन्होंने दमदार सर्विस और आक्रामक ग्राउंड स्ट्रोक्स से सबालेंका को लय पकड़ने का मौका ही नहीं दिया। ओसाका ने पहले सेट में लगातार दबाव बनाए रखा और 6-2 से आसानी से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में सबालेंका ने वापसी की कोशिश की और मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचाया, लेकिन वहां भी ओसाका ने शानदार खेल दिखाते हुए 7-2 से टाई-ब्रेक जीत लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

टूटा हार का सिलसिला
यह जीत ओसाका के लिए बेहद खास रही क्योंकि 2026 में सबालेंका के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने 2018 यूएस ओपन के बाद पहली बार सबालेंका को हराया। मां बनने के बाद कोर्ट पर लौटी ओसाका के लिए यह उपलब्धि उनके शानदार कमबैक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सबालेंका का रिकॉर्ड भी टूटा
इस हार के साथ आर्यना सबालेंका का लगातार 14 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सिलसिला समाप्त हो गया। यह सिलसिला 2022 यूएस ओपन से शुरू हुआ था। इसके अलावा, 2020 यूएस ओपन के बाद पहली बार सबालेंका किसी ग्रैंड स्लैम मुकाबले में सीधे सेटों में हार गईं। ओसाका की इस यादगार जीत के बाद अब उन्हें विंबलडन 2026 खिताब की प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है।