पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Neymar Announces International Retirement After Brazil's Shock Exit to Norway

Neymar Retires: फूट-फूटकर रोए नेमार! ब्राजील के फीफा विश्वकप से बाहर होते ही इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

Mon, 06 Jul 2026 06:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jul 2026 06:33 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे से 2-1 की हार के साथ ब्राजील का अभियान समाप्त हो गया। मैच के तुरंत बाद स्टार फुटबॉलर नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर ने 130 मैचों में 80 गोल और 59 असिस्ट के साथ अपने शानदार इंटरनेशनल करियर का अंत किया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Neymar Announces International Retirement After Brazil's Shock Exit to Norway
नेमार - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील का छठी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना राउंड ऑफ 16 में ही टूट गया। नॉर्वे ने रोमांचक मुकाबले में पांच बार की विश्व विजेता टीम को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हार के कुछ ही देर बाद ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया। इसके साथ ही ब्राजील फुटबॉल के एक यादगार दौर का भी अंत हो गया। मैच के बाद भावुक नेमार ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा, 'मैंने पूरी कोशिश की, मैंने पूरी कोशिश की। अब सब खत्म हो गया। मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं मेरा सफर खत्म हुआ।'

विज्ञापन




नेमार ब्राजील की हार के बाद मैदान पर ही फूट फूटकर रोने लगे। उन्हें रापिन्हा और मार्क्विनहोस ने फिर शांत कराया। हालांकि, नेमार रोते-रोते ही ड्रेसिंग रूम में जाते दिखे। नेमार ब्राजील के दिग्गजों में से एक रहे हैं। चोट से उनका करियर प्रभावित रहा। 

विज्ञापन

 

FIFA World Cup 2026: Neymar Announces International Retirement After Brazil's Shock Exit to Norway
भावुक नेमार - फोटो : FIFA.COM

हालंद के दो गोलों ने तोड़ी ब्राजील की उम्मीदें
मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील ने शुरुआत से ही दबाव बनाया, लेकिन नॉर्वे का मजबूत डिफेंस उसके सामने दीवार बनकर खड़ा रहा। 79वें मिनट में आंद्रेस स्केजलडेरप के शानदार क्रॉस पर एरलिंग हालंद ने हेडर के जरिए गोल कर नॉर्वे को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनट बाद हालंद ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया और ब्राजील की मुश्किलें बढ़ा दीं।इंजरी टाइम में लियो ओस्टीगार्ड द्वारा कैसेमीरो पर फाउल किए जाने के बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली। अतिरिक्त समय के 10वें मिनट में नेमार ने इसे गोल में बदला, लेकिन यह केवल हार का अंतर कम कर सका। नॉर्वे ने 2-1 से जीत दर्ज कर पहली बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jeh Vas (@jeh.vas)


 

FIFA World Cup 2026: Neymar Announces International Retirement After Brazil's Shock Exit to Norway
भावुक नेमार - फोटो : FIFA.COM

ब्राजील के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे नेमार
यह गोल नेमार का इस विश्व कप में पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का 80वां गोल रहा। उन्होंने ब्राजील के लिए 130 मुकाबलों में 80 गोल और 59 असिस्ट दर्ज किए। इसी के साथ वह ब्राजील के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह गए।

नेमार ने अपने करियर में ब्राजील को 2013 फीफा कनफिडरेशन कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा 2016 रियो ओलंपिक में घरेलू मैदान पर टीम को ऐतिहासिक ओलंपिक स्वर्ण पदक भी दिलाया। विश्व कप से पहले उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, लेकिन मुख्य कोच कार्लो एंसेलोट्टी ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया था।

FIFA World Cup 2026: Neymar Announces International Retirement After Brazil's Shock Exit to Norway
भावुक नेमार - फोटो : FIFA.COM
ब्राजील के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
इस हार के साथ ब्राजील लगातार सातवीं बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में किसी यूरोपीय टीम से हारकर बाहर हुआ। साथ ही 1990 के बाद यह पहला मौका है, जब ब्राजील विश्व कप के इतने शुरुआती चरण में टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दूसरी ओर, हालंद के दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालंद गोल्डन बूट की दौड़ में भी सात गोल के साथ लियोनल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed