पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain in Round of 16; All Eyes on Ronaldo vs Yamal; USA vs Belgium

FIFA WC: पुर्तगाल और माइटी स्पेन की राउंड ऑफ-16 में भिड़ंत; क्या रोनाल्डो 'वंडर किड' यमाल को दे पाएंगे टक्कर?

Mon, 06 Jul 2026 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में मंगलवार को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल और स्पेन की टक्कर पर होंगी, जहां 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो और 18 वर्षीय लामिन यमाल आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरे मुकाबले में मेजबान अमेरिका की चुनौती बेल्जियम के खिलाफ होगी। दोनों मैच क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ करेंगे।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain in Round of 16; All Eyes on Ronaldo vs Yamal; USA vs Belgium
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। अब राउंड ऑफ-16 में फुटबॉल जगत की दो पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें पुर्तगाल और स्पेन आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को सिर्फ दो देशों की भिड़ंत नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों की टक्कर भी माना जा रहा है। एक ओर 41 वर्षीय दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो होंगे, जिनका यह आखिरी विश्वकप है, तो दूसरी ओर 18 वर्षीय 'वंडर किड' लामिन यमाल, जिन्हें विश्व फुटबॉल का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है।

विज्ञापन


पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने टीम के डलास पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद फैंस ने रोनाल्डो के नाम के नारे लगाकर टीम का स्वागत किया। खिलाड़ियों के साथ क्रू मेंबर और फैंस ने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain in Round of 16; All Eyes on Ronaldo vs Yamal; USA vs Belgium
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
रोनाल्डो की आखिरी विश्व कप जंग?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस विश्व कप में तीन गोल तो किए हैं, लेकिन वह अहम मौकों को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। टीम उनसे आज के मैच में बेहतर प्रदर्शन चाह रही होगी, क्योंकि अगर वो यह मैच जीतते हैं तो विश्वकप का उनका दावा और मजबूत हो जाएगा। उन्होंने अब तक टीम को नॉकआउट तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि वह पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहे, लेकिन टीम के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार हैं।

क्रोएशिया के खिलाफ 2-1 की जीत में रोनाल्डो ने निर्णायक पेनल्टी गोल किया था। अब स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक बार फिर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अगर पुर्तगाल को पहली बार विश्व कप जीतने के सपने को जिंदा रखना है तो उसके कप्तान से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

FIFA World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain in Round of 16; All Eyes on Ronaldo vs Yamal; USA vs Belgium
यमाल - फोटो : FIFA.COM/AP
यमाल पर होगी स्पेन की उम्मीद
स्पेन की टीम भी शानदार फॉर्म में है। उसने राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रिया को 3-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी। युवा स्टार लामिन यमाल ने भी इस विश्व कप में अपना पहला गोल दागकर बता दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। उनकी रफ्तार, ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल पुर्तगाल के डिफेंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain in Round of 16; All Eyes on Ronaldo vs Yamal; USA vs Belgium
2018 में स्पेन के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो - फोटो : AP
हेड-टू-हेड में बराबरी की टक्कर
पुर्तगाल और स्पेन के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब तक 41 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें स्पेन ने 12 और पुर्तगाल ने 12 मैच जीते, जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालिया रिकॉर्ड भी कांटे की टक्कर का संकेत देता है। पिछले पांच मुकाबलों में स्पेन ने एक जीत दर्ज की है, पुर्तगाल ने एक मैच जीता है और तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत जून 2025 में हुई थी, जिसमें 2-2 की बराबरी के बाद पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की थी। 2018 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच खेला गया 3-3 का मुकाबला आज भी फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाता है, जिसमें रोनाल्डो ने हैट्रिक लगाई थी।

FIFA World Cup 2026: Portugal Face Mighty Spain in Round of 16; All Eyes on Ronaldo vs Yamal; USA vs Belgium
बेल्जियम की टीम - फोटो : IANS
अमेरिका और बेल्जियम के बीच भी होगी कांटे की टक्कर
दिन का दूसरा राउंड ऑफ-16 मुकाबला मेजबान अमेरिका और बेल्जियम के बीच सिएटल में खेला जाएगा। अमेरिका ने बोस्निया और हर्जेगोविना को हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी, जबकि बेल्जियम भी शानदार लय में नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच हालफिलहाल में तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें बेल्जियम ने दो और अमेरिका ने एक मैच जीता है। सबसे यादगार भिड़ंत 2014 विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में हुई थी, जब बेल्जियम ने अतिरिक्त समय में अमेरिका को 2-1 से हराया था। इस बार अमेरिका घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास बदलने की कोशिश करेगा।

दोनों मुकाबले विश्व कप के क्वार्टर फाइनल की तस्वीर तय करेंगे। एक ओर अनुभव बनाम युवा जोश की लड़ाई होगी, तो दूसरी ओर मेजबान अमेरिका अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेल्जियम को हराकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। सबसे ज्यादा निगाहें हालांकि डलास पर रहेंगी, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि रोनाल्डो अपने आखिरी विश्व कप अभियान में यमाल और स्पेन की चुनौती को पार कर पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed