Brazil vs Norway Highlights: ब्राजील की चुनौती समाप्त, नॉर्वे ने 1-2 से जीतकर अगले दौर में बनाई जगह
{"_id":"6a4ab65edb541025f10032a9","slug":"brazil-vs-norway-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-2026-07-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Brazil vs Norway Highlights: ब्राजील की चुनौती समाप्त, नॉर्वे ने 1-2 से जीतकर अगले दौर में बनाई जगह","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Mon, 06 Jul 2026 03:37 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:37 AM IST
खास बातें
नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में ब्राजील को 1-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एर्लिंग हालंद ने दो गोल दागे, जबकि ब्राजील के लिए नेमार जूनियर ने इंजरी टाइम में पेनल्टी पर एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
ब्राजील बनाम नॉर्वे
- फोटो : Fifa.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:37 AM, 06-Jul-2026
नॉर्वे ने जीता मुकाबला
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 1-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर नॉर्वे को मजबूत बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम लम्हों में ब्राजील को 90+10वें मिनट में पेनल्टी मिली, जिस पर नेमार जूनियर ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। हालांकि, यह गोल केवल हार का अंतर कम कर सका और अंतिम सीटी बजते ही नॉर्वे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अंतिम-8 का टिकट पक्का कर लिया, जबकि ब्राजील का विश्व कप अभियान राउंड ऑफ-16 में ही समाप्त हो गया।03:25 AM, 06-Jul-2026
Brazil vs Norway Live: ब्राजील 0-2 से पीछे
नॉर्वे ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी है। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 90वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम को ब्राजील के खिलाफ 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। इससे पहले हालंद ने 79वें मिनट में पहला गोल कर नॉर्वे का खाता खोला था। इंजरी टाइम (90+1') तक स्कोर 2-0 है और ब्राजील की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। अगर यह बढ़त बरकरार रहती है तो नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगा, जबकि पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
03:17 AM, 06-Jul-2026
Brazil vs Norway Live: नॉर्वे ने किया पहला वार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में नॉर्वे ने आखिरकार गोल का खाता खोल दिया है। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें मिनट में शानदार गोल दागकर नॉर्वे को ब्राजील के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक गोलरहित रहे मुकाबले में दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक बढ़त नॉर्वे को एर्लिंग हालंद के बेहतरीन फिनिश से मिली। 84वें मिनट तक नॉर्वे 1-0 से आगे है, जबकि ब्राजील बराबरी का गोल करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है।02:24 AM, 06-Jul-2026
Brazil vs Norway Live: हाफ-टाइम
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में ब्राजील और नॉर्वे के बीच खेला जा रहा मुकाबला हाफ टाइम तक गोलरहित (0-0) बराबरी पर है। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने पहले हाफ में कई आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। ब्राजील ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, जबकि नॉर्वे ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए ब्राजील के हमलों को नाकाम किया।01:32 AM, 06-Jul-2026
Brazil vs Norway Live: ब्राजील और नॉर्वे के बीच मुकाबला जारी
ब्राजील और नॉर्वे के बीच मुकाबला जारी है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर है।01:26 AM, 06-Jul-2026
Brazil vs Norway Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 AM, 06-Jul-2026
Brazil vs Norway Live: ब्राजील की नॉर्वे से टक्कर
फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में आज फुटबॉल की दिग्गज टीम ब्राजील का सामना नॉर्वे से होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, ऐसे में प्रशंसकों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। ब्राजील अपनी मजबूत और आक्रामक फुटबॉल के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगा, जबकि नॉर्वे उलटफेर कर अंतिम-8 का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगा। इस मुकाबले पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं।01:21 AM, 06-Jul-2026