{"_id":"6a4afbeaee15a58cbc0dc758","slug":"mexico-vs-england-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mexico vs England Highlights: इंग्लैंड क्वार्टर-फाइनल में, 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए मेक्सिको को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Mexico vs England Highlights: इंग्लैंड क्वार्टर-फाइनल में, 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए मेक्सिको को 3-2 से हराया
Mon, 06 Jul 2026 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:36 AM IST
सार
FIFA World Cup 2026 Mexico vs England Football Match Highlights: इंग्लैंड ने संयुक्त मेजबान मेक्सिको को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर विश्वकप से बाहर कर दिया है। इंग्लैंड की टीम 10 खिलाड़ियों खेल रही थी, क्योंकि उनके एक खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला था। इसके बावजूद इंग्लिश टीम ने गजब का जज्बा दिखाया और 'इट्स कमिंग होम' का उनका नारा जारी है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम जीती
- फोटो : FIFA.COM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नॉकआउट स्टेज में अब तक ऐसे दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं कि फैंस को नाखुन चबाने पर मजबूर कर दिया। राउंड ऑफ-16 के एक ऐसे ही मैच में इंग्लैंड की टीम मेक्सिको को हराकर फीफा विश्वकप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लिश टीम ने दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए संयुक्त मेजबान को 3-2 से हराकर विश्वकप से बाहर कर दिया। इंग्लैंड ने गजब का जज्बा दिखाया और मेक्सिको के हर प्रहार को निरस्त कर दिया। 'इट्स कमिंग होम' का उनका नारा फिलहाल जिंदा है। इंग्लैंड के लिए जूड बेलिंगहम ने दो गोल दागे, जबकि एक गोल हैरी केन ने दागा। वहीं, मेक्सिको के लिए एक गोल क्विनोन्स ने किया और एक गोल राउल जिमिनेज ने पेनल्टी पर दागा।

हैरी केन-बेलिंगहम और क्विनोन्स
- फोटो : FIFA.COM
पहले हाफ का खेल
- दोनों ही टीमों के अटैक्स वन ऑफ द बेस्ट थे। ऐसे में कड़ा मुकाबला होने की पूरी उम्मीद थी। ऐसा ही हुआ भी।
- पहले ही हाफ में इंग्लैंड ने दो मिनट में दो गोल दागे और इसके चार मिनट बाद ही मेक्सिको ने एक गोल दागा। यानी छह मिनट में कुल तीन गोल लगे थे।
- इंग्लैंड के लिए ये दोनों गोल जूड बेलिंगहम ने किए। उन्होंने 36वें और 38वें मिनट में गोल दागा। दोनों गोल के बीच अंतर 99 सेकंड का रहा।
- इसके बाद 42वें मिनट में मेक्सिको के क्विनोन्स ने गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।
हैरी केन और बेलिंगहम
- फोटो : FIFA.com
दूसरे हाफ में जबरदस्त ड्रामा
- इंग्लैंड को 54वें मिनट में तब झटका लगा, जब उनके खिलाड़ी जारेल क्वान्सा को रेड कार्ड दिया गया। VAR रिव्यू के बाद जारेल क्वान्सा को मेक्सिकन खिलाड़ी को गलत तरीके से चुनौती देने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। इसके साथ ही वह फीफा विश्व कप के इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ इंग्लिश टीम में 10 खिलाड़ी ही रह गए।
- मैच में ड्रामा जारी रहा। 60वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी मिल गई है, क्योंकि मेक्सिको के गोलकीपर राउल रेंगेल ने लापरवाही भरी चुनौती देते हुए एंथनी गॉर्डन को बॉक्स के अंदर गिरा दिया। इस पेनल्टी पर हैरी केन ने गोल दागा और इंग्लैंड को 3-1 से आगे कर दिया। 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए भी इंग्लैंड ने जबरदस्त चुनौती पेश की। टीम लगातार दबाव बनाती रही और हजारों मेक्सिकन फैंस के समर्थन के सामने मेक्सिको को कड़ी टक्कर दी।
- हालांकि, इसके बाद भी मुकाबले का रोमांच थमने का नाम नहीं लिया। 69वें मिनट में मेक्सिको को पेनल्टी मिल गई। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने अपने ही पेनल्टी बॉक्स में ऊंचा पैर उठाकर मेक्सिको के एक खिलाड़ी को फाउल कर दिया, जिसके बाद रेफरी ने मेक्सिको के पक्ष में पेनल्टी दे दी। राउल जिमिनेज ने इस पर गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया।
- आखिरी 20 मिनट में मेक्सिकन ने पूरा जोर लगा दिया और लगातार काउंटर अटैक्स करते रहे, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर पिकफोर्ड ने सारे प्रयासों को निरस्त कर दिया। इस तरह 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए भी इंग्लिश टीम ने मेक्सिको को विश्वकप से बाहर कर दिया। और 1966 के बाद पहली बार विश्वकप जीतने के सपने को जिंदा रखा है।
क्विनोन्स और जिमिनेज
- फोटो : FIFA.COM
क्यों देरी से शुरू हुआ मुकाबला?
मेक्सिको सिटी में खराब मौसम और स्टेडियम के आसपास बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले की किक-ऑफ को समय से शुरू नहीं करने का एलान किया था। यह मैच पहले भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से मैच सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ। फीफा ने अपने बयान में कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी वजह से मौसम की स्थिति को देखते हुए मैच शुरू करने में देरी का फैसला लिया गया। साथ ही फीफा ने प्रशंसकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया।

आमने-सामने कितनी बार?
इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच फीफा विश्व कप में इस मैच को मिलाकर अब तक दो बार भिड़ंत हुई है। इस मैच से पहले दोनों टीमें 1966 विश्व कप के ग्रुप स्टेज में आमने-सामने आई थीं, जहां लंदन के वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी।

- अगर दोनों टीमों के कुल रिकॉर्ड की बात करें, तो 11 मुकाबलों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लिश टीम ने आठ मैच जीते हैं, जबकि मेक्सिको को दो मैचों में जीत मिली हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
- हालांकि, इस मैच से पहले मेक्सिको सिटी में इंग्लैंड कभी मेक्सिको को नहीं हरा पाया था। अब यह सिलसिला टूट गया है। वहां खेले गए चार मैचों में मेक्सिको ने दो जीत दर्ज कीं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। अब एक इंग्लैंड ने जीता है।
- दोनों के बीच इस मुकाबले से पहले मेक्सिको सिटी में पिछला मैच जून 1985 के एक फ्रेंडली मुकाबले में हुआ था, जिसमें मेक्सिको ने 1-0 से जीत हासिल की थी। उस मैच में मौजूदा मेक्सिको कोच जेवियर अगुआयरे ने पूरे 90 मिनट खेले थे।
- हालांकि, मेक्सिको का सपना टूट गया। टीम अगर इंग्लैंड को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचती, तो वह फीफा विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करती, जो कि नहीं हो सका। मेक्सिको इससे पहले सिर्फ दो बार 1970 और 1986 में विश्व कप के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचा था, और दोनों बार उसने मेजबान देश होने का फायदा उठाया था।