FIFA WC: जीत के जोश में इंग्लिश फुटबॉलर ने गंवाया होश! अचानक कैसे घायल हुए जॉर्डन हेंडरसन? अस्पताल में भर्ती
फीफा विश्व कप 2026 में मेक्सिको पर 3-2 की रोमांचक जीत के बाद इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई। टीम के अनुभवी मिडफील्डर जॉर्डन हेंडरसन जश्न मनाने के दौरान कलाई में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल पहुंच गए। इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूखल ने चोट को गंभीर बताया। अब इंग्लैंड का सामना क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम को जीत के तुरंत बाद बड़ा झटका लगा। अनुभवी मिडफील्डर जॉर्डन हेंडरसन जश्न मनाने के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
- इंग्लैंड की पूरी टीम मैच खत्म होने के बाद गोलपोस्ट के पीछे मौजूद अपने फैंस के सामने मशहूर गाना 'वंडरवॉल' गा रही थी। इसी दौरान जश्न के बीच टीम के एक खिलाड़ी को मदद की जरूरत पड़ गई।
- कुछ ही देर में साफ हो गया कि वह खिलाड़ी जॉर्डन हेंडरसन थे।
- ब्रेंटफोर्ड के मिडफील्डर हेंडरसन मेक्सिको के खिलाफ एज्टेका स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंच पर ही रहे और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में बेंच पर रहते हुए भी उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया। मैच खत्म होने के बाद जीत का जश्न मनाते समय वह चोटिल हो गए।
- रिपोर्ट के मुताबिक, हेंडरसन मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वह विज्ञापन बोर्ड (एडवरटाइजिंग होर्डिंग) से नीचे गिर पड़े और उनकी कलाई बुरी तरह चोटिल हो गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जॉर्डन हेंडो अभी वहां गिर गए। मुझे लगता है कि वह ठीक होंगे।' हालांकि, बाद में सामने आए वीडियो रिप्ले में दिखा कि हेंडरसन विज्ञापन बोर्ड (होर्डिंग) को लांघने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले डैन बर्न आसानी से उसे पार कर चुके थे, लेकिन हेंडरसन संतुलन खो बैठे और बुरी तरह गिर गए, जिससे उनकी कलाई में गंभीर चोट लग गई।
😲 ¡EL TREMENDO GOLPE DE HENDERSON EN LOS FESTEJOS POR LA VICTORIA DE INGLATERRA! TUVO QUE SER EVACUADO EN CAMILLA.#NuestroMejorMundial #Henderson pic.twitter.com/0SzLpcBWZl
— Diario AS (@diarioas) July 6, 2026
टुचेल बोले- चोट काफी गंभीर लग रही है
इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुचेल ने मैच के बाद हेंडरसन की चोट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'जॉर्डन हेंडरसन गिर गए और उनकी कलाई में चोट लग गई। चोट काफी गंभीर लग रही है। आज की शानदार शाम के बीच यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि जॉर्डन हमारे साथ नहीं हैं। टीम के डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।' हालांकि अभी तक इंग्लैंड फुटबॉल टीम की ओर से उनकी चोट की गंभीरता और रिकवरी को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल अपडेट जारी नहीं किया गया है।
😲 ¡EL TREMENDO GOLPE DE HENDERSON EN LOS FESTEJOS POR LA VICTORIA DE INGLATERRA! TUVO QUE SER EVACUADO EN CAMILLA.#NuestroMejorMundial #Henderson pic.twitter.com/0SzLpcBWZl
— Diario AS (@diarioas) July 6, 2026
10 खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड ने दिखाई दमदार लड़ाई
- मेक्सिको के खिलाफ मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं रहा। टीम को 54वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब डिफेंडर जारेल क्वान्सा को रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद इंग्लैंड को लगभग पूरा दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया और मेक्सिको के लगातार हमलों को रोकते हुए 3-2 से यादगार जीत दर्ज की।
- जीत के बाद टुचेल ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। हमें जीत के लिए सब कुछ झोंकना पड़ा। यह बेहद कठिन मुकाबला था। जब भी लगा कि मैच पर हमारी पकड़ मजबूत हो रही है, हमें नए झटके मिले। लेकिन यही इस टीम की असली मानसिकता है। मुश्किल समय में भी इस टीम ने कभी हार नहीं मानी और न ही अपना विश्वास खोया।'
- उन्होंने आगे कहा, 'यह एज्टेका है, सामने मेक्सिको था और मुकाबला पूरी तरह पागलपन से भरा हुआ था। हमने मैदान पर अपना सब कुछ दे दिया। यह एक प्रतिष्ठित स्टेडियम में खेला गया यादगार मैच था और हमने हर चुनौती को पार किया।'
राउंड ऑफ-16 की इस यादगार जीत के बाद इंग्लैंड अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से भिड़ेगा। नॉर्वे ने अपने मुकाबले में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 1937 में हुई थी। शुरुआती चार मुकाबलों में इंग्लैंड ने नॉर्वे को हर बार हराया था और कुल मिलाकर 20-2 (गोल) के बड़े अंतर से बढ़त बनाई थी।
अब विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। एक ओर इंग्लैंड अपने शानदार जुझारूपन के दम पर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगा, जबकि दूसरी ओर एर्लिंग हालंद की अगुआई में नॉर्वे अपने ऐतिहासिक अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।