{"_id":"6a4b41cabf3afd24930f48c1","slug":"cristiano-ronaldo-hits-back-at-critics-you-have-been-trying-to-kill-me-for-23-years-2026-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ronaldo: '23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश जारी...सफल नहीं हुए', किस पर और क्यों भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Ronaldo: '23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश जारी...सफल नहीं हुए', किस पर और क्यों भड़के क्रिस्टियानो रोनाल्डो?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
सार
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन से मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचकों और पत्रकारों पर जमकर निशाना साधा। 41 वर्षीय स्टार ने कहा कि पिछले 23 साल से लोग उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अभी भी मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन से होने वाले बड़े मुकाबले से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दिया, जिसने पूरी फुटबॉल दुनिया में हलचल मचा दी। पुर्तगाल के कप्तान ने आलोचकों और पत्रकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पिछले 23 साल से उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने साफ शब्दों में कहा, 'आप लोग पिछले 23 साल से मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हो, लेकिन आपको अब तक समझ जाना चाहिए कि यह बेकार है। फिर भी आप कोशिश करते रहते हो।'
2 of 7
रोनाल्डो हुए भावुक
- फोटो : Reuters
'मैं पहले जैसा खिलाड़ी नहीं रहा'
रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि उम्र के साथ बदलाव आए हैं और वह पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'मैं वह खिलाड़ी नहीं हूं जो पहले था, लेकिन मैं इतना भी खराब नहीं हूं।' उन्होंने याद दिलाया कि इस विश्व कप में उनके नाम तीन गोल हैं। इनमें उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो और क्रोएशिया के खिलाफ एक पेनल्टी गोल शामिल हैं।
3 of 7
मैच के दौरान रोनाल्डो
- फोटो : FIFA.COM
पत्रकारों से तीखी नोकझोंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे बार-बार संन्यास और भविष्य को लेकर सवाल पूछे गए, तो रोनाल्डो कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, 'मैं कब रुकूंगा, यह मैं तय करूंगा, आप नहीं। आप लोग हमेशा वही सवाल पूछते रहते हो।' उन्होंने एक पत्रकार की ओर इशारा करते हुए मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे पता है कि वह मुझे पसंद नहीं करता। मैं लोगों के चेहरे बहुत अच्छी तरह याद रखता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रोनाल्डो
- फोटो : AP
'फुटबॉल और जिंदगी में मैंने सब कुछ दिया'
रोनाल्डो ने भावुक अंदाज में कहा कि चाहे अगले मैच का नतीजा कुछ भी हो, उन्हें अपने करियर पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, 'स्पेन के खिलाफ जो भी हो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो साफ अंतरात्मा के साथ जाएगा। मैं 100 नहीं, बल्कि 1000 प्रतिशत कह सकता हूं कि जिंदगी और फुटबॉल में मैंने अपना सब कुछ दे दिया।'
विज्ञापन
5 of 7
रोनाल्डो
- फोटो : AP
उम्र ने क्या सिखाया?
दुनिया के सबसे सफल फुटबॉलरों में गिने जाने वाले रोनाल्डो ने कहा कि उम्र ने उन्हें चीजों को अलग नजरिए से देखना सिखाया है। उन्होंने कहा, '40 साल के बाद जो आलोचना मुझे मिली, उसके लिए मैं धन्यवाद कहता हूं। आलोचना ही आपको बेहतर बनाती है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।