{"_id":"6a4b6523c79cc4a3d403c6fe","slug":"fifa-world-cup-2026-erling-haaland-calls-his-goal-scoring-ability-a-gift-from-god-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Erling Haaland: हालंद से क्यों नहीं मिस होता कोई गोल? स्टार फुटबॉलर ने वजह का खुद किया खुलासा, जानें क्या कहा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Erling Haaland: हालंद से क्यों नहीं मिस होता कोई गोल? स्टार फुटबॉलर ने वजह का खुद किया खुलासा, जानें क्या कहा
Mon, 06 Jul 2026 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:49 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में ब्राजील को 2-1 से हराने के बाद नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने अपनी गोल करने की क्षमता को 'भगवान का दिया हुआ तोहफा' बताया। हालंद ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अक्सर गोल में बदल जाता है। इस जीत के साथ नॉर्वे पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, जबकि हालंद गोल्डन बूट की दौड़ में सात गोल के साथ लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एर्लिंग हालंद
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर इतिहास रचने वाली नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने अपनी गोल करने की क्षमता को भगवान का आशीर्वाद बताया है। दो शानदार गोल दागकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने वाले हालंद ने कहा कि अब उन्हें महसूस होने लगा है कि सही समय पर गेंद का गोल में जाना 'भगवान का दिया हुआ तोहफा' है।
ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में हालंद ने टूर्नामेंट के अपने छठे और सातवें गोल किए। इसके साथ ही वह 1970 विश्व कप में जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड म्यूलर के बाद पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने अपने शुरुआती चार विश्व कप मुकाबलों में सात गोल दागे हैं।

'एक-दो मौके मिलें तो गोल हो ही जाता है'
मैच के बाद हालंद ने अपनी गोल करने की कला पर कहा, 'आमतौर पर ऐसा ही होता है। अगर मुझे एक या दो मौके मिल जाएं, तो वे अक्सर गोल में बदल जाते हैं। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे करता हूं, लेकिन ऐसा हो जाता है। सबसे जरूरी बात है कि आप अपना पूरा ध्यान बनाए रखें। मैं खुद से कहता हूं कि मौका जरूर आएगा। अब मुझे महसूस होने लगा है कि गेंद का बिल्कुल सही जगह जाकर गोल में बदलना भगवान का दिया हुआ तोहफा है। यह सचमुच अविश्वसनीय है।'

गोल्डन बूट की दौड़ हुई और रोमांचक
ब्राजील के खिलाफ दो गोल करने के साथ हालंद के नाम अब विश्व कप 2026 में चार मैचों में सात गोल हो चुके हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए हैं। वहीं, नॉर्वे के लिए उनका कुल रिकॉर्ड भी लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब उनके नाम 54 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 62 गोल हो चुके हैं। वह लगातार 14 प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय मैचों में गोल करने का कारनामा भी कर चुके हैं, जिनमें उन्होंने कुल 27 गोल दागे हैं।

'नॉर्वे के लिए खेलना सबसे बड़ा गर्व'
हालंद ने इस ऐतिहासिक जीत को पूरे देश की जीत बताया। उन्होंने कहा, 'हम लगातार आगे बढ़ते रहे। मैं चाहता हूं कि इस इंटरव्यू को देखने वाले सभी युवा जब बड़े हों, तो उन्हें महसूस हो कि नॉर्वे के लिए खेलना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गर्व होना चाहिए। यह एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।' उन्होंने आगे कहा, 'काश मैं अभी सड़कों पर लोगों के बीच होता। आज पूरे नॉर्वे को जश्न मनाना चाहिए। यह हमारे देश के इतिहास के सबसे यादगार दिनों में से एक है। हमें इस पल का पूरा आनंद लेना चाहिए।'

'यह जिंदगी का सबसे बेहतरीन एहसास'
नॉर्वे की जीत में गोलकीपर ओरजान नाइलैंड की भी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने ब्रूनो गिमारेस की पेनल्टी सहित कई शानदार बचाव किए। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'इन भावनाओं को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन एहसास है। हमें पता था कि हम अंडरडॉग हैं और मुकाबला बेहद कठिन होगा, लेकिन हमें विश्वास था कि हम ब्राजील को हरा सकते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'विश्व कप में हमने फिर ब्राजील को हरा दिया। हमने विश्व कप में उनसे कभी हार नहीं मानी। यह अविश्वसनीय उपलब्धि है। ब्राजील जैसी टीम को हराना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं सभी नॉर्वेजियाई लोगों के लिए बेहद खुश हूं। अब हमारा सफर आगे बढ़ेगा और इससे बड़ा मंच कोई नहीं हो सकता।' अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा। एर्लिंग हालंद की शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम को एक और बड़े उलटफेर की उम्मीद है, जबकि हालंद की नजरें अब विश्व कप ट्रॉफी के साथ-साथ गोल्डन बूट पर भी टिकी होंगी।